नतीजा जो भी हो, शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया

पुणे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। एग्जिट पोल्स में टाइट फाइट दिखाए जाने के बाद टेंशन और बढ़ गई है। इस बीच शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया है। इसके अलावा इलाके में उनकी जीत को लेकर समर्थकों ने पोस्टर भी लगा दिए हैं। यह मामला पुणे की खडकवासला सीट का है। यहां से एनसीपी-एसपी के प्रत्याशी सचिन डोडके ने पहले ही जुलूस निकाल लिया है। उनके समर्थकों ने उन्हें कांधे पर बिठा लिया और गाजे-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया।

सचिन डोडके का मुकाबला खडकवासला सीट पर भाजपा के भीमराव तापकिर और मनसे के मयूरेश वंजाले से था। भाजपा के भीमराव पहले से विधायक हैं और भाजपा ने फिर से उन्हें भरोसा जताते हुए टिकट दिया था। 2019 के चुनाव में भी सचिन डोडके मुकाबले में उतरे थे, लेकिन महज 2500 वोटों के अंतर से पराजित हो गए थे। इस चुनाव में मनसे ने अपने पूर्व विधायक रमेश वंजाले के बेटे मयूरेश को चुनाव में उतार दिया था। इससे साफ था कि फाइट टाइट होने वाली है। फिलहाल साफ नहीं है कि नतीजा क्या रहेगा और 23 तारीख का इंतजार है। फिर भी सचिन डोडके इतने आत्मविश्वास में हैं कि पहले ही जुलूस निकाल लिया।

उनकी जीत के पोस्टर भी इलाके में लग चुके हैं। रैली निकाली गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले 2019 में भी सचिन डोडके के समर्थकों ने नतीजों से पहले ही उनकी जीत की बधाई वाले पोस्टर लगा दिए थे। हालांकि नतीजा आया तो वह ढाई हजार वोटों के मामूली अंतर से परास्त हो गए। हालांकि इस बार कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले से भी ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ा है। इसके चलते वह खुद और समर्थक आश्वस्त हैं कि जीत मिल जाएगी। हालांकि उनके सामने भीमराव तापकिर के रूप में एक मजबूत चुनौती है। वहीं मयूरेश वंजाले भी मजबूत दावेदार हैं।

admin

Related Posts

कांग्रेस के शासनकाल में रोटी के लिए लोगों को भटकना पड़ता था, नितिन नवीन का आरोप

श्रीभूमि   असम के श्रीभूमि में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा-एनडीए की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सभा में उमड़ी भारी भीड़…

MP में राज्यसभा चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं, भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी, कांग्रेस की सीट पर फोकस

भोपाल  मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए मई से जून के बीच चुनाव होने की संभावना है. अप्रैल में बीजेपी के 2 और कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट