‘मुस्लिम की पूजा करेंगे तो धर्म का क्या होगा’ – प्रेमानंद पुरी के बोल से मचा बवाल

उज्जैन 

उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने कहा है कि घर में साईं की मूर्ति है तो कुएं में फेंक दो और फोटो है तो आग लगा दो। 84 करोड़ देवी देवताओं को छोड़कर एक मुस्लिम की पूजा करेंगे, तो हमारे धर्म का क्या होगा?

प्रेमानंद पुरी ने कहा कि कई मंदिरों में साईं की मूर्ति लगी है, इसे हटवा देना चाहिए। किसी पीर की पूजा क्यों की जाए? मंदिरों में आए दान से कसाई खाने की व्यवस्था चल रही है। पंचकोशी मार्ग स्थित होटल में 25 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। यहीं स्वामी प्रेमानंद पुरी ने ये बातें कहीं।

मंदिरों में प्रवेश के लिए हिंदू कार्ड बनवाए जाएं प्रेमानंद पुरी ने कहा कि तेलंगाना में कुछ स्थानों पर मंदिरों के दान के रुपए से कसाई खाने चल रहे हैं। कसाई खाने तक पहुंचने के लिए सड़कें भी दान के रुपए से बनाई जा रही हैं। मंदिरों में प्रवेश के लिए हिंदू कार्ड बनवाए जाएं, वहां हिंदू कार्ड प्रणाली लागू की जाए और बिना कार्ड के किसी को प्रवेश न दिया जाए।

महाकाल मंदिर को फिर अखाड़ों को सौंपा जाए कथा के दौरान महामंडलेश्वर ने महाकाल मंदिर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर के मंदिरों पर सरकारी अधिग्रहण है, इन्हें मुक्त करने के लिए पीएम को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि पहले महाकाल मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के नियंत्रण में था और बाद में सरकार ने अधिग्रहण कर लिया। उन्होंने मांग की कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करें और उन्हें फिर से अखाड़ों के हवाले करें।

पहले कह चुके- हिंदू माताएं 4 बच्चे पैदा करें प्रेमानंद पुरी ने 20 सितंबर 2024 को एक कथा के दाैरान देश की आबादी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- धिक्कारता हूं मैं हिंदुओं को और चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसे ही रहे तो इस भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे। अपनी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए मेरी इस देश की माताओं से अपील है कि कम से कम 4-4 संतान पैदा करें।

उन्होंने कहा था कि भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी है। हम अगर संख्या बल में कम रहे तो अभी तो 240 हैं फिर 40 रह जाएंगे। भारत जब आजाद हुआ था तो वो 2 करोड़ थे, अब 38 करोड़ हो गए हैं। लोकतंत्र में उसी का राज, जिसके हाथ में वोट। भागवत तब तक सुरक्षित है, जब तक ये राष्ट्र सुरक्षित है।

admin

Related Posts

वित्तीय वर्ष 2025-26 में एमपी ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपनी स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता में वृद्धि कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि…

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की चली मुहिम

भोपाल जल संरक्षण व संवर्धन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को संरक्षित करने एवं संवारने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट