क्या है YouTube Recap? भारत में शुरू हुआ नया फीचर, ऐसे करेगा आपकी एक्टिविटी का विश्लेषण

नई दिल्ली

YouTube ने पहली बार Recap फीचर को लॉन्च किया है. ये फीचर काफी हद तक Spotify Wrapped से मिलता है. इसमें यूजर्स को ऐनुअल यूज की एक झलक मिलेगी. यानी पूरे साल आपने क्या देखा या सुना उसकी जानकारी आपको YouTube Recap के जरिए मिलेगी.

YouTube Music पर ये फीचर लंबे समय तक मिलता था, लेकिन YouTube ऐप पर ये पहली बार आया है. ये हर यूजर के लिए अलग एक्सपीरियंस के साथ आएगा. इसमें एंड-ऑफ-ईयर पर्सनलाइज्ड समरी मिलेगी.

आसान भाषा में कहें, तो YouTube का ये फीचर आपको बताएगा कि आपने पूरे साल उस प्लेटफॉर्म पर क्या देखा है. कंपनी ने बताया, 'YouTube Recap यूनिक तरीके से यूजर के इंटरेस्ट, डीप ड्राइव और मोमेंट्स की जानकारी उनकी यूट्यूब हिस्ट्री के आधार पर देगा.'

इस फीचर को आप भारत में भी यूट्यूब ऐप या उसके वेब वर्जन पर एक्सेस कर सकते हैं. इसे रोलआउट कर दिया गया है. अगर आपको ये फीचर अभी नजर नहीं आ रहा है, तो आने वाले दिनों में दिखेगा.

इसे एक्सेस करने के लिए आपको बहुत ही सिंपल प्रॉसेस फॉलो करना होगा. सबसे पहले आपको YouTube ओपन करना होगा. आप फोन, टीवी या डेस्कटॉप किसी भी प्लेटफॉर्म पर इसके ऐप या वेब वर्जन को एक्सेस कर सकते हैं.   

इसके बाद आपको अपना YouTube Account लॉगइन करना होगा. वैसे ज्यादातर लोगों के फोन पर ये पहले से लॉगइन होगा. यहां आपको होम पेज पर You टैब मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना होगा.

यहां आपको हिस्ट्री के ऊपर Recap दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही मल्टीपल स्लाइड्स वाली एक वेब स्टोरी प्ले होगी. ये वेब स्टोरी बताएगी कि आपने पूरे साल कौन-सा कंटेंट देखा और किन चैनल्स को ज्यादा एक्सेस किया.

आपने कितने चैनल देखें और किस चैनल के कंटेंट को आपने बार-बार देखा है. आप किस तरह के कंटेंट को देखना पसंद करते हैं. इन सब के आधार पर यूट्यूब ये भी बता रहा है कि आप किस तरह के इंसान हैं.

admin

Related Posts

गर्मियों में खो गया है चेहरे का ग्लो, नारियल के इन देसी फेस पैक्स से पाएं पार्लर जैसा निखार

 गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे की नेचुरल चमक धीरे-धीरे कम होने लगती…

वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

OnePlus का ऑलराउंडर फोन अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। फोन 7 अप्रैल को शाम 7PM लॉन्च होगा और 9 अप्रैल दोपहर 12PM से खरीदने के लिए उपलब्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?