पश्चिम रेलवे का दिवाली-छठ गिफ्ट: गुजरात रूट पर 3 स्पेशल ट्रेनें घोषित, यहां देखें टाइम टेबल और स्टेशन

अहमदाबाद

दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस से अयोध्या कैंट, बांद्रा टर्मिनस से लुधियाना जंक्शन और उधना-जयनगर के बीच आवाजाही करेंगी। इन ट्रेनों की क्या टाइमिंग होंगी? ये ट्रेनें किन स्टेशनों पर रुकेंगी? इस रिपोर्ट में पूरी डिटेल…

बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट वीकली स्पेशल

यह वीकली स्पेशल ट्रेन गाड़ी नंबर 09095 के नाम से बांद्रा टर्मिनस से अयोध्या कैंट के बीच आवाजाही करेगी। ट्रेन नंबर 09095 बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट वीकली स्पेशल हर बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1730 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन पहली अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी।

अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

ट्रेन संख्या 09096 अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को अयोध्या कैंट से 21.00 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 06.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी।

कहां-कहां स्टॉपेज?

गाड़ी संख्या 09095/09096 बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन ट्रेन

ट्रेन नंबर 09097 बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन वीकली स्पेशल हर रविवार को बांद्रा टर्मिनस से 2150 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00.30 बजे लुधियाना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।

लुधियाना जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन

ट्रेन संख्या 09098 लुधियाना जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल हर मंगलवार को लुधियाना जंक्शन से 0400 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1020 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी

ट्रेन संख्या 09097/09098 के रूप में बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन वीकली स्पेशल कुल 18 फेरे लगाएगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली, पानीपत और अम्बाला स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर और एसी-3 टियर (इकोनॉमी) क्लास कोच होंगे।

उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09151 उधना-जयनगर स्पेशल मंगलवार 30 सितंबर को उधना से 0645 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 2130 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जयनगर-उधना स्पेशल

ट्रेन संख्या 09152 जयनगर-उधना स्पेशल बुधवार यानी एक अक्टूबर को जयनगर से 2300 बजे रवाना होकर और शुक्रवार को 1745 बजे उधना पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन संख्या 09151/09152 उधना-जयनगर स्पेशल 2 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, बीना, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

admin

Related Posts

जनगणना 2026 में सरकार ने पूछे 33 सवाल, घर और अनाज से जुड़े आपके पास हैं सभी जवाब?

 नई दिल्ली देश की 16वीं जनगणना अब केवल आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी 'डिजिटल कुंडली' होगी. सरकार द्वारा जारी 33 नए FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले…

Credit Card में बदलाव: 1 अप्रैल से शुरू होंगे नए नियम, जानें क्या-क्या बदलने वाला है आपके लिए

मुंबई  अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है. 1 अप्रैल 2026 से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में कुछ बड़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन