वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, शेरफेन रदरफोर्ड रहे जीत के हीरो

बासेटेरे (सेंट किट्स एवं नेविस).
शेरफेन रदरफोर्ड की 80 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया। रदरफोर्ड ने 47वें ओवर में सौम्य सरकार की गेंद पर नाहिद राणा को कैच थमाने से पहले अपनी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए। वेस्टइंडीज ने उनकी इस पारी की मदद से 295 रन का लक्ष्य 47.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। उसकी तरफ से कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 101 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज तनजीद हसन ने 60 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। महमुदुल्लाह ने 44 गेंदों में नाबाद 50 रन और जाकर अली ने 40 गेंदों में 48 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज का स्कोर 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 100 रन था। कप्तान शाई होप जब 88 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर मेहदी की गेंद पर आउट हुए तो वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 193 रन हो गया। इसके बाद रदरफोर्ड और जस्टिन ग्रीव्स (31 गेंद पर नाबाद 41) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दूसरा एकदिवसीय मैच इसी स्थान पर मंगलवार को खेला जाएगा।

admin

Related Posts

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रही है. आईपीएल 2026 का ओपनर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद…

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 4 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी