वेस्टइंडीज ने टेस्ट क्रिकेट में किया ऐतिहासिक कमाल, 91 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

 मुल्तान

 पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 120 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की. मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 133 रनों पर सिमट गई. यह मुकाबला तीसरे दिन (27 जनवरी) के पहले सेशन में ही समाप्त हो गया.

वेस्टइंडीज के लिए ये जीत है बेहद खास

देखा जाए तो वेस्टइंडीज की टीम ने लगभग 35 साल बाद पाकिस्तानी धरती पर टेस्ट जीत हासिल की है. इससे पहले उसे पाकिस्तान में आखिरी टेस्ट जीत नवंबर 1990 में मिली थी. तब वेस्टइंडीज ने फैसलाबाद टेस्ट में पाकिस्तान को 7 विकेट से पराजित किया. वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया.

इससे पहले सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को 127 रनों से जीत मिली थी. वह मुकाबला भी तीसरे ही दिन समाप्त हो गया. पाकिस्तानी टीम ने दोनों मुकाबलों के लिए टर्निंग ट्रैक बनवाया था. पहले मुकाबले में तो पाकिस्तानी टीम सफल रही, लेकिन दूसरे टेस्ट में वो खुद के बिछाए जाल में फंसी.

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने मिलकर पाकिस्तान के 20 में से कुल 17 विकेट निकाले. वेस्टइंडीज की जीत के हीरो स्पिनर जोमेल वारिकन रहे, जिन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए. वारिकन ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और मुकाबले में कुल 54 रन बनाए.

संक्षिप्त स्कोर कार्ड
वेस्टइंडीज: पहली पारी 163, दूसरी पारी 244
टारगेट: 254
पाकिस्तान: पहली पारी 154, दूसरी पारी 133

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की प्लेइंग-11: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, काशिफ अली, अबरार अहमद.

दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, आमिर जंगू, केवम हॉज, एलिक अथानाज, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, केमार रोच, जोमेल वारिकन.

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन