गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए कल्याणकारी बजट – कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण एवं विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए केन्द्रीय बजट 2025-26 में कई प्रावधान किए गए हैं। किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी सौगातें देकर सराहनीय कार्य किया गया है। केन्द्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख रूपये से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। अब किसानों को 5 लाख तक का ऋण क्रेडिट कार्ड से मिल सकेगा। यह बात किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने केन्द्रीय बजट 2025-26 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। यह कल्याकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के युवा, गरीब, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

बजट में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू की जायेगी। इस योजना में कम उत्पादकता, मध्यम फसल सघनता और औसत से कम मानकों वाले जिले शामिल होंगे।
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया।
डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 लाख तक की ऋण सुविधा मिलेगी।
कपास उत्पादन के लिए 5 साल में प्राथमिकता से कार्य होगा।
दलहन में "आत्मनिर्भरता मिशन" शुरू होगा जो 6 साल तक जारी रहेगा।
खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य आत्मनिर्भरता लाना।
केंद्रीय एजेंसियां अगले 4 सालों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश के 42 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बर्बाद, 14 जिलों में आज भी खतरे का अलर्ट

    भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट ली है कि हालात चिंताजनक बन गए हैं। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार पिछले 72 घंटों से सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा में सिंधी समाज का अहम योगदान

    व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में होगी सिंधी समाज की पंचायत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?