बुधवार, 25 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: मेष राशि वाले आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं। अपनी मेंटल हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

वृषभ: आज आय में सुधार होगा। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। गुस्सा करना आज ठीक नहीं है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें, परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। तनाव से दूर रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मिथुन: आज घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाइड्रेटेड रहें। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।

कर्क: आज शिक्षा से जुड़े कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिडेपन का भाव आ सकता है।

सिंह: आज के दिन फालतू के खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेगी। आज क्रोध से दूर रहें। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। इंकम में वृद्धि होगी। हेल्थ पर फोकस करें। मन में शांति रहेगी।

कन्या: आज नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। मन खुश रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के कामों के चलते जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ का दायरा बढ़ेगा। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है।

तुला: आज आय में वृद्धि होगी। वाहन एवं वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। अपने एमोशन्स को काबू में रखें। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज के दिन दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आलस्य की पकड़ से दूर रहें। कलीग्स आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दोस्त का सपोर्ट मिल सकता है।

धनु: खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन की प्राप्‍ति‍ हो सकती है। आज आपके लिए ऑयली फूड से दूरी बनाना बेहतर रहेगा। मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर: आज खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव जाग सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाएं।

कुंभ: आज जॉब करने वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आज जंक फूड्स से दूरी बनाएं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।

मीन: आज सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को आज काम के सिलसिले में बातचीत करते दौरान संतुलन बनाए रखना चाहिए।

admin

Related Posts

17 फरवरी का भविष्यफल: किस राशि की चमकेगी तकदीर, किसे रहना होगा सावधान

मेष आज आपको एक नई ऊर्जा महसूस होगी। हल्की एक्सरसाइज या कार्डियो करना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों की बात करें, तो आय बढ़ाने के तरीके सोचें। काम में अपनी हाल…

सोमनाथ मंदिर से जुड़ी खास बातें: 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम होने का महत्व

गुजरात का सोमनाथ मदिर देवों के देव भगवान शिव शंकर को समर्पित है। यह गुजरात के वेरावल बंदरगाह से कुछ ही दूरी पर प्रभास पाटन में स्थित है। शिव महापुराण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा