प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

भोपाल
मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव है और ठंड कम पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भोपाल समेत कई शहरों का मौसम फिर बदलने वाला है।  पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मावठा गिरेगा। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट भी है। इससे पहले कड़ाके की सर्दी से राहत है। 2 फरवरी से ठंड बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों होगी हल्की बारिश

आज के मौसम की बात करें तो दिन और रात में तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान

पिछले 2 दिनों से प्रदेश में धूप तीखी होने से कई शहरों में दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। बुधवार को पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया। मंडला में सबसे ज्यादा 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, सिवनी में पारा 31 डिग्री या इससे अधिक रहा। इसी तरह भोपाल, धार, गुना, इंदौर, खरगोन, सागर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

इस वजह से बदलेगा मौसम

    1 और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। जिससे प्रदेश का पश्चिमी-उत्तरी हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। इसलिए बारिश होने की संभावना है।

    पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी बह रही हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है।

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

    30 जनवरी: दिन और रात में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

    31 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।

धूप तीखी हुई, कई शहरों में पारा 31 डिग्री पार धूप तीखी होने से प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को दिन में गर्मी का एहसास हुआ। इससे पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया। मंडला में सबसे ज्यादा 32 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, सिवनी में पारा 31 डिग्री या इससे अधिक रहा। इसी तरह भोपाल, धार, गुना, इंदौर, खरगोन, सागर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार-बुधवार की रात में भी पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली। कुछ शहरों में 10 डिग्री से कम रहा। इनमें भोपाल, जबलपुर, कल्याणपुर, उमरिया, देवरा, राजगढ़, खजुराहो, अमरकंटक, चित्रकूट, मंडला, रायसेन, रीवा, दमोह और टीकमगढ़ शामिल हैं।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान: पशुपालन योजनाओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित कर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे…

सिकल सेल उन्मूलन में शामिल हर नागरिक: राज्यपाल पटेल ने सबका साथ–सबका विकास का महत्व बताया

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने  आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?