मौसम चेतावनी: यूपी में अगले एक हफ्ते घना कोहरा, उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी

नई दिल्ली
पूरा उत्तर भारत इन दिनों ठंड और घने कोहरे के चपेट में है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब समेत तमाम राज्यों में सुबह और शाम को विजिबिलिटी बहुत कम रह गई है, जबकि सर्दी भी कड़ाके की पड़ रही। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले सात दिनों तक बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक कम हो जाएगा, जिसकी वजह से ठंड और बढ़ जाएगी। इसके अलावा, कई अन्य राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से सात दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा में रात और सुबह के घंटों में बहुत घना कोहरा छाने वाला है। अगले पांच दिनों के दौरान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दो जनवरी को हिमाचल प्रदेश, चार और पांच जनवरी को बिहार में कुछ जगह पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। तीन और चार जनवरी को हिमाचल प्रदेश में, तीन से छह जनवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, चार से छह जनवरी के दौरान पंजाब में, आठ और नौ जनवरी को राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने वाली है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे था, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 0-5 डिग्री, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर पांच से 10 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, ओडिशा, महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर, हरियाणा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर 10-15 डिग्री सेल्सियस था।

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो जाएगी यानी कि ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा, मध्य भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने वाली है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सात तारीख तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच तारीख तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच तारीख, 8 और 9 जनवरी को, ओडिश में 6 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहने वाला है। इसके अलावा, जम्मू डिविजन, उत्तरी मध्य प्रदेश में छह तारीख तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सात तारीख तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आठ और नौ तारीख को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6-9 तारीख के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह और सात जनवरीक को घना कोहरा छाया रहने वाला है। वहीं, दो और तीन जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में और दो जनवरी को मेघालय में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

admin

Related Posts

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सीएम योगी देंगे वित्तीय सहायता

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, सीएम योगी प्रदान करेंगे श्रद्धालुओं को वित्तीय सहायता लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 555 श्रद्धालुओं को वितरित करेंगे एक-एक लाख रुपये…

मुख्यमंत्री ने 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर पीएम आवास योजना शहरी 2.0 को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 के अंतर्गत 90,000 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी की 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त  पिछली सरकारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह