Weather Update: ठिठुरन का दौर शुरू, IMD ने जारी की शीतलहर की चेतावनी

नई दिल्ली 
देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच, रविवार को मौसम विभाग ने बताया है कि 9 नवंबर को पूर्वी राजस्थान, 9-11 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में शीतलहर चलने वाली है। इस तरह आने वाले दिनों में चार राज्यों में शीतलहर की चेतावनी है। इसके अलावा, अगले चार पांच दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होगा। 9, 12 और 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, 9-10 नवंबर को केरल, माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9, 12, 13 नवंबर को तमिलनाडु, 9 और 10 नवंबर को केरल, माहे में अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है।9-13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, 9, 10 नवंबर को केरल, माहे में बिजली के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।

वहीं, ठंड की बात करें तो 9 तारीख को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, 9-11 नवंबर के दौरान एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में शीतलहर चलेगी। चार पांच दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर पश्चिम झारखंड, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री कम रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में लगभग दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम होगा। वहीं, अगले दो से तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

 

admin

Related Posts

बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह