उत्तर प्रदेश में मौसम कहर, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मौसम कहर बरपा रही है। भीषण आंधी-तूफान और आसमानी बिजली गिरने से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें फतेहपुर और आजमगढ़ में 3-3, फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में 2-2, जबकि गाज़ीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 1-1 मौतें हुई हैं।

मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
भीषण आंधी-तूफान के चलते बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में भी 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। खराब मौसम, तेज हवा और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए सीएम ने सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। सीएम ने दिवंगतों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। पशुहानि पर भी मदद का ऐलान किया गया।

सीएम योगी ने जिलाधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को मौके पर जाकर तत्काल सर्वे कराकर संबंधित विभाग को डिटेल उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए है। इधर, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम जानकारों के मुताबिक आज यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

admin

Related Posts

आर्थिक समीक्षा में ग्राम विकास क्षेत्र की उपलब्धियों का ब्योरा, ग्राम पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए योगी सरकार ने ग्रामीण विकास पर खर्च लगातार…

प्रदेश में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सरकार के अभूतपूर्व प्रयास

लखनऊ. प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017-18 से अब तक शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए अनेक ठोस और दूरदर्शी कदम उठाए हैं। युवाओं को कौशल विकास, नवाचार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल