बिहार में मौसम बिगड़ा: आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पटना

बिहार में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। पटना समेत कई जिलों में रविवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह भी कई इलाकों में बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण पटना के जीपीओ, जंक्शन, कंकड़बाग, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, राजीव नगर, एजी कॉलोनी, कृषि नगर, गोला रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई। राजीव नगर नाला का पानी सड़क पर आ गया। इस कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। कई इलाकों में घुटने भर पानी भर गया है। इस कारण कई स्कूलों को बंद किया गया है।

इधर, मौसम विभग ने आज नवादा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, बेगूसराय में बारिश ओर वज्रपात का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जुलाई से दो अगस्त तक पूरे बिहार में बारिश के आसार जताए हैं। इधर, खराब मौसम का असर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज की यात्रा पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सकता है। इसलिए उनका कार्यक्रम रद्द हो सकता है।

इन क्षेत्रों में बारिश और वज्रपात के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दो अगस्त इन इलाकों में बारिश के आसार हैं।

  • admin

    Related Posts

    IPS केके बिश्नोई और ASP अंशिका की रिंग सेरेमनी, ‘प्यार करेगी’ गाने पर दिल छूने वाला डांस

    संभल यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. 29 मार्च को दोनों…

    महाराष्ट्र के अहिल्यनगर में रामनवमी जुलूस पर हमला, पथराव में कई घायल, 10-12 पर FIR

     अहिल्यनगर महाराष्ट्र के अहिल्यनगर जिले के श्रीरामपूर शहर में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा था. गुरुवार शाम करीब चार बजे जब यह जुलूस सय्यद बाबा चौक पर मस्जिद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश