छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज , आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से भीषण गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। रायपुर में सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद सूरज की किरणें चूभने लगी। पिछले पखवाड़ेभर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक तापमान में गिरावट है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटे साढ़े 5 बजे तक के लिए जारी किया गया है।

प्रदेश में दुर्ग जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री बस्तर में रिकार्ड किया गया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 27 मिमी और बस्तर जिले में 19.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। इसके अलावा जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, कवर्धा जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। गुरुवार शाम को दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा जिले में शाम को मौसम में बदलाव से ठंडी हवाएं चली। मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ता है, लेकिन इस बार राहत है।

शाम को आंधी-तूफान, बारिश से मौसम ठंडा
रायपुर मौमस विभाग के मुताबकि प्रदेश एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग पिछले पखवाड़ेभर से अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम सामान्य होने से गर्मी का एहसास भी ज्यादा नहीं है। बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हर दिन हल्की बूंदाबांदी, अंधड़ का दौर चल रहा है। शाम को मौसम ठंडा भी हो रहा है।

  • admin

    Related Posts

    शारदा घाट अखड़ार के पास हुआ सड़क हादसा

    बिलासपुर उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शारदा घाट अखड़ार के पास सड़क हादसा हो गया है। रिश्तेदारों के घर से लौट रहा परिवार ऑटो में सवार था।तभी पीछे से…

    असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई गहन च

    भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

    सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    सांसें थाम देने वाला अंत, हैवर्ट्ज के लेट गोल से आर्सेनल काराबाओ कप फाइनल में

    टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    टीमवर्क और परफॉर्मेंस पर जोर: डेविस कप में जीत का फॉर्मूला बताकर बोले कप्तान रोहित राजपाल