हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें: ताहिर इकबाल

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत के करारे जवाब से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। वहां के लोग डरे-सहमे नजर आ रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि वे सुरक्षित रहें। इसका उदाहरण पाकिस्तानी संसद से भी सामने आया है, जहां चर्चा के दौरान नेशनल असेंबली के सदस्य और सेना के पूर्व मेजर रो पड़े। पूर्व पाकिस्तानी मेजर ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में कहा, "हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें। इस मुल्क की रक्षा करें।"
ताहिर इकबाल ने कहा कि अल्लाह ने चाहा कि पाकिस्तान बने और उन्होंने ही इस मुल्क को बनाया है। अब वही इसकी हिफाजत करेंगे।
उन्होंने रोते हुए कहा, "अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं, माफी मांगते हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम तेरे बड़े गुनहगार हैं।"
पूर्व पाकिस्तानी मेजर ने कहा कि अल्लाह की रहमत काम आएगी। उनकी रहमत मिलेगी तो हम कामयाब होंगे और इस मुल्क की हिफाजत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ऑपरेशन 'सिंदूर' से लिया है। इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारत की सैन्य कार्रवाई में करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
इस हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी से सटे सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी की, जिसमें कई भारतीय हताहत हो गए हैं। इसके साथ ही उसने भारत में बुधवार रात कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया और पाकिस्तानी सेना अपनी योजना में बुरी तरह विफल हो गई।

  • admin

    Related Posts

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    US में भारतीय छात्र लापता होने से हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दूतावास ने संभाली कमान

    न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर