हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बातचीत के दौरान कहा,"आतिशी बताएं कि उन्हें कितने बंगले की जरूरत है।" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा रोड स्थित उस बंगले पर पहुंचे थे, जिसे आतिशी को आवंटित किया गया था। इस बंगले पर आतिशी के नाम का नेम प्लेट भी लगा हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है। अगर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है तो वह शीश महल क्यों मांग रही हैं। अगर उन्हें शीशमहल दिया जा रहा था, तो उन्होंने शीश महल क्यों नहीं लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री को कितने बंगले की जरूरत है। कालकाजी में वह रहती हैं, इस बंगले में कौन रहता है, यह बताने के लिए वह तैयार नहीं हैं। हालांकि, बाहर जो पोस्टर लगे हैं, इससे साफ होता है कि इस बंगले में कौन रहता है।

शीश महल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कहा है कि भ्रष्टाचार के इस शीश महल को म्यूजियम घोषित किया जाना चाहिए। हमारी सरकार बनेगी, तो भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री उस शीश महल में नहीं रहेगा। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आतिशी से चार सवाल भी पूछे हैं। आतिशी बताएं क‍ि 17 ए.बी. मथुरा रोड का बंगला किसको आवंटित है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी, तो आतिशी क्यों नही चला सकतीं। आतिशी बताएं 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया। आतिशी बताएं क‍ि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला जो उनको आवंटित है, उसमे कौन रहता है।

कंगना रनौत के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह तो कंगना रनौत ही बता सकती हैं। अभी स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार नहीं हुई है। आप नेताओं द्वारा मीडियाकर्मियों को शीश महल दिखाने की कोशिश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजि‍ट कराने तब जा रहे हैं, जब आचार संहिता लग गई। जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन सबसे पहले इसी शीश महल में गए थे। जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटा गया, तब इन्हें विजिट कराना याद नहीं आया।

  • admin

    Related Posts

    राहुल गांधी पर संसद में प्रस्ताव, BJP सांसद ने चुनाव न लड़ने की उठाई मांग

    नई दिल्ली भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर…

    संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

    नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती