आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते..IPL पर जब पाकिस्तानी एंकर को साथी ने ही दिखा दिया आईना

नई दिल्ली
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारतीय शहरों को ड्रोन से निशाना बनाने की नाकाम कोशिशों से दोनों देशों में तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल की एंकर ने आईपीएल को लेकर ऑन एयर ही अपना नफरत और जहर दिखाया है। उसने डिबेट शो के दौरान कहा कि जब तक आईपीएल भारत से बाहर नहीं शिफ्ट होता, उसे सुकून नहीं मिलेगा। हालांकि, उसके इस नफरती बयान पर शो के एक अन्य एंकर ने उसे तुरंत टोका कि आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर आईपीएल और पीएसएल पर भी पड़ा है। पीएसएल सस्पेंड हो चुकी है। उसका बाकी का हिस्सा अब दुबई में होगा। मैचों के शेड्यूल अभी तय नहीं हुए हैं। इसी तरह, बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले गुरुवार को धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द कर दिया गया था।

पीएसएल हो या आईपीएल; तनाव और ब्लैकआउट के मद्देनजर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिहाज से ऐसे फैसले स्वाभाविक भी हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ी भी हैं जो सुरक्षा को लेकर चिंतित होंगे लेकिन पाकिस्तानी न्यूज चैनल की एंकर को तो सुकून बस इससे मिलेगा कि आईपीएल भारत से बाहर शिफ्ट हो जाए।

समा टीवी की इस एंकर ने कहा, ‘आईपीएल दुबई जा रहा है क्या? नहीं न। आपका पीएसएल शिफ्ट हो रहा है। आपका टी-20 वर्ल्ड कप…किसने आपको फाइनेंशियल लॉस किया? भारत ने। किसने आपकी क्रिकेट रुकवाई, 10 साल तक, 15 साल तक? भारत ने। कौन आपके क्रिकेट को तबाह और बर्बाद कर दिया? भारत ने…जब तक आईपीएल भारत की सरजमीं से निकलता नहीं है, कम से कम हमें सुकून नहीं आएगा।’ जब महिला एंकर ने आईपीएल शिफ्ट होने तक सुकून नहीं आने की बात की तो एक अन्य एंकर ने उसे टोका। कहा- आपके सुकून के लिए हम जंग नहीं लड़ सकते।

  • admin

    Related Posts

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने जा रहा है. खासतौर…

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 4 views
    लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI