एक गांव से दूसरे गांव तक जाने के लिए हम सरकारी स्तर पर मुख्यमंत्री बस की बड़ी सौगात देने वाले :CM

भोपाल 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में सरकारी बस सेवा को दोबारा शुरू करने को लेकर बड़ी घोषणा की है। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में सरकारी बस सेवा को बंद करते हुए यातायात व्यवस्था का बंटाधार कर दिया था, लेकिन हम कांग्रेस की उस भूल को सुधारेंगे और गांव-गांव तक सुगम परिवहन सेवा शुरू करेंगे। सीएम ने इस बात की घोषणा प्रदेश के खरगोन जिले के बेड़िया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की, जहां पर वे विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, '20-30 साल पहले दिग्विजय सिंह के शासनकाल में हमारी यातायात की सरकारी बसें भी बंद करने का काम कांग्रेस ने किया था। अब जब गांव-गांव तक सड़कें बन गईं, गांव-गांव तक पक्के मकान बन गए, भरपूर बिजली मिल रही है, तो ऐसे में बच्चे-बच्ची वहीं रहकर पढ़ने को तैयार। ऐसे में कोई छोटा सा भी काम हो तो मोटरसाइकिल से जाना पड़ता है, कार लेकर जाना पड़ता है, मेहमान आए वो भी परेशान, अब तो गांव में सड़क भी छोटी पड़ती है। इन सब परेशानियों को देखते हुए हम सरकारी मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा फिर चालू करने वाले हैं। मध्य प्रदेश के अंदर, गांव-गांव तक, एक गांव से दूसरे गांव तक जाने के लिए हम सरकारी स्तर पर मुख्यमंत्री बस की बड़ी सौगात देने वाले हैं।'

सीएम यादव ने इस बारे में घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया और लिखा, 'कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सरकारी बसों को बंद करके यातायात व्यवस्थाओं का बंटाधार किया था। हम कांग्रेस की भूल को सुधार कर गांव-गांव तक मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने वाले हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने जा रही है इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

वहीं खरगोन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अम्बा रोडिया माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना सहित 266 करोड़ रुपए के लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया और कहा कि सिंचाई, शिक्षा, भवन निर्माण, सड़क, स्वास्थ्य आदि से जुड़ीं ये लोक-कल्याणकारी परियोजनाएं निमाड़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की उन्नति और अन्नदाता किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है। किसान उद्योगपति बनें, यही हमारा ध्येय है। उन्होंने सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण-पत्र तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।

admin

Related Posts

भोपाल-इंदौर और 13 अन्य शहरों में गर्मी का असर, रात में तापमान गिरकर 10°C से भी नीचे

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर में धूप तेज हो रही है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर…

बिजली वितरण कंपनियों पर भारी बोझ: MP पर 71 हजार करोड़ का घाटा, देश में कहां है स्थान?

भोपाल  मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य की तीनों बिजली वितरण कंपनियों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव