वेवबैंड प्रोडक्शन ने रिलीज किया ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’

 

मुंबई,

वेवबैंड प्रोडक्शन ने 'मस्ती 4' का धमाकेदार गाना ‘रसिया बलमा’ रिलीज कर दिया है। 'मस्ती 4' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से ट्रेलर और इसके हिट गीत 'पकड़ पकड़' के बाद अब मेकर्स ने एक और धमाकेदार गाना 'रसिया बलमा' रिलीज किया है, जो फिल्म के रंगीन और मस्तीभरे मूड को पूरी तरह दर्शाता है। यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर बड़े पैमाने पर शूट किया गया यह गाना खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें ओरिजिनल मस्ती बॉयज़, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी, अपने मजेदार बहुरूपिये अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिलहाल इसमें इनके साथ तुषार कपूर, रुही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नोरौज़ी, शाद रंधावा और निशांत मलकानी भी हैं, जो इसे विज़ुअली और भी ग्रैंड बनाते हैं।

दर्शन राठौड़ और पायल देव के स्वरों से सजे इस गीत को सुरों से संजय-दर्शन की जोड़ी ने सजाया है और गीत के बोल संजीव चौतुर्वेदी ने लिखे हैं । गाने के बारे में बात करते हुए गायक दर्शन राठौड़ ने कहा, “‘रसिया बलमा’ ऐसा ट्रैक है, जो सुनते ही आपको डांस फ्लोर पर खड़ा कर देता है! हमने इसमें पुराने ज़माने की मस्ती और देसी वाइब को मॉडर्न बीट्स के साथ मिलाने की कोशिश की है, और इसे बनाते वक्त खूब मज़ा आया।”

निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “मस्ती 4' मेरी हंसी के नाम लिखी लव लेटर है। ये दोस्ती, प्यार और उन पागलपन भरे पलों की कहानी है, जो हम सब करते हैं। ‘रसिया बलमा’ फिल्म की आत्मा को बखूबी दर्शाता है, जो रंगीन, जोशीला और मस्ती से भरपूर है! हमारे बॉयज़ वापस आ गए हैं, और इस बार पागलपन एक नए स्तर पर है!”

इस फिल्म में इस बार नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी धमाल मचाने वाले हैं। वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, 'मस्ती 4' को मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म निर्माता ए. झुनझुनवाला,शिखा करण आह्लूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल हैं।

 

admin

Related Posts

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

बैकलेस ड्रेस में दिशा पाटनी का जबरदस्त अंदाज, देख कर लोग कहेंगे Uff ये अदा

मुंबई  दिशा पाटनी बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स से फैन्स को दीवाना बनाना जानती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट की हैं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने