यमुना नदी के वजीराबाद जलाशय में घटा जलस्तर, दिल्ली में गहराया जल संकट

नई दिल्ली

दिल्ली में गर्मी और हीटवेव के बीच पानी का संकट और बढ़ गया है. यमुना नदी के वजीराबाद जलाशय में जलस्तर गिरकर 668.70 फीट रह गया है, जबकि सामान्य स्तर 674.50 फीट होना चाहिए. इससे वजीराबाद और चंद्रावल जल संयंत्रों को कच्चे पानी की सप्लाई में भारी दिक्कत हो रही है.

इस कमी के चलते दोनों संयंत्रों में पीने योग्य पानी का उत्पादन करीब 25 से 30 फीसदी तक घट गया है. इसका सीधा असर दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर पड़ा है. प्रभावित इलाकों में पानी का दबाव कम रहेगा और सप्लाई अनियमित हो सकती है.

वजीराबाद संयंत्र से जिन इलाकों में असर पड़ेगा उनमें मजनूं का टीला, आईएसबीटी, जीपीओ, एनडीएमसी क्षेत्र, आईटीओ, एलएनजेपी अस्पताल, डिफेंस कॉलोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, राजघाट, डब्ल्यूएचओ, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, गुलाबी बाग, तिमारपुर, पंजाबी बाग, शालीमार बाग, वज़ीरपुर, मॉडल टाउन, बुराड़ी, साउथ एक्सटेंशन, जीके, कैंट एरिया और दक्षिण दिल्ली के कई इलाके शामिल हैं.

दिल्ली के कई इलाकों में भारी पानी की दिक्कत
चंद्रावल संयंत्र से प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैं सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पटेल नगर, बालजीत नगर, प्रेम नगर और इंदरपुरी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का दुरुपयोग न करें और हालात सामान्य होने तक जल संरक्षण करें.

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

    नई दिल्ली समावेशी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और परिवहन विभाग…

    ईरान युद्ध और BRICS की भूमिका पर सवाल, भारत के सामने संतुलन साधने की बड़ी परीक्षा

    नई दिल्ली भारत ने बीते सप्ताह यह स्वीकार किया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर ब्रिक्स देशों के बीच साझा रुख तय करना मुश्किल है। इसकी सबसे बड़ी वजह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव