मदनपुरा में पानी-पानी हालात, प्रभावित इलाकों का कलेक्टर ने नाव से किया दौरा

कोटा

जिले में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है। कई पंचायतों और गांवों में नदी-नालों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

इसी कड़ी में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बुधवार को इटावा उपखंड की पीपल्दा तहसील के मदनपुरा गांव का दौरा किया। गांव तक पहुंचने के रास्ते में जलभराव होने के कारण वे एसडीआरएफ टीम के साथ नाव के जरिए गांव पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। बाद में उन्होंने बाइक से गांव का भ्रमण कर हालात को नजदीक से देखा।

कलेक्टर समारिया ने एसडीएम इटावा हेमंत कुमार घनघोर और पीपल्दा तहसीलदार अरुण सिंह से क्षेत्र की स्थिति, लोगों की सुरक्षा और उनके पुनर्वास की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की एक-एक टीम को खातौली में तैनात रखने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राहत व बचाव कार्यों को तत्काल अंजाम दिया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से उसका पानी सूकनी नदी के कैचमेंट एरिया में पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों की पूरी तैयारी कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को स्थानीय मैरिज गार्डन, पंचायत समिति भवन, सामुदायिक भवन और स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर के साथ कोटा ग्रामीण एसपी सुजित शंकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी और पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी भी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, सबसे पहले यहां मिलेगा रिजल्ट

    जयपुर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इस बार बोर्ड सेकेंडरी यानी 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास…

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-ओले, ठंड बढ़ी

    जयपुर राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 1 views
    सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह