नौकरी चाहिए, मेहनत नहीं? राज्यपाल ने फिर उठाई शिक्षकों और वैज्ञानिकों की शिकायत

मेरठ
मेरठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक बार फिर नाराज हो गईं। शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही हैं, लेकिन हम लोगों को इसका पता नहीं होता। ना ही हम अपने स्टूडेंट को बताना चाहते हैं। अभी असम में एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की नींव रखी गई है, लेकिन इसका किसी को नहीं पता होगा। हम लोगों को सरकारी नौकरी चाहिए, लेकिन काम नहीं करेंगे, रिसर्च नहीं करेंगे। राज्यपाल ने इससे पहले कानपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिक्षकों और वैज्ञानिकों के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, आप सभी शिक्षक, छात्र और वैज्ञानिक अपने कैंपस से निकले और गांव गांव जाकर वहां किसानों और महिलाओं से बात करें। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दें। यह हम सब की जिम्मेदारी है। जब हम 85 साल में काम कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों, शिक्षकों और वैज्ञानिकों से इसी अंदाज में बात की। इस समारोह में 583 उपाधियां और 26 मेडल प्रदान किए गए। कुलाधिपति ने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त करना जरूरी है। महिला पर केवल घर की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने सभी निजी स्कूलों को बुलाते हुए वहां पढ़ने वाली नौ से 15 साल की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करने के लिए कहा।

कुलाधिपति ने कृषि विश्वविद्यालय में उनकी टीम द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट भी पेश की। कहा कि यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी अच्छी है, लेकिन कई बिल्डिंग की छत पर पेड़ उगे हुए हैं। कई हॉस्टल में मैस नहीं चलता। सफाई अच्छी नहीं है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को बिल्डिंग पर जाकर सफाई करने को प्रेरित किया। कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास सफाई रखें। कुलाधिपति ने कहा कि वह दो दिन से इस क्षेत्र में है और यहां पर ड्रग्स की प्रयोग की जानकारी मिल रही है। आखिर हम अपने बच्चों को कैसे संस्कार दे रहे हैं। माता-पिता क्या कर रहे हैं। अभी तक तो केवल शराब का मामला था और अब ड्रग्स भी इसमें जुड़ गया है। लड़कियां भी ड्रग्स ले रही हैं जो अच्छा नहीं है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया ।

राज्यपाल ने वैज्ञानिकों और छात्रों से किसानों तक नवाचार को पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि नवाचारों को अपनाकर किसान सशक्त बनते हैं और उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। कुलाधिपति के अनुसार आपकी उपलब्धि तभी सार्थक होगी जब वह सामूहिक रूप से देश के विकास में योगदान देते हैं।

 

admin

Related Posts

सीएम योगी का संदेश: गुंडा-माफिया पर सख्ती, प्रदेश में अब नहीं होंगे कर्फ्यू के दिन

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि वे उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों…

उत्तर प्रदेश में शिक्षा का नया सत्र शुरू, मुख्यमंत्री ने शिवपुर के बच्चों को दिया ‘मन लगाकर पढ़ने’ का मंत्र

शिवपुर शिवपुर के कंपोजिट स्कूल में ‘स्कूल चलो’ अभियान की शुरुआत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खुद मिड-डे मील परोसा. बड़े प्यार से खाना खिलाया तो बच्चे भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?