महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान, इससे ठीक पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, मैं सीएम पद की रेस में नहीं

मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे सीएम पद की रेस में नहीं हैं। सीएम शिंदे ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं, लेकिन महायुति से ही सीएम बनेगा।'' उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद महायुति के सहयोगी दल तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एकनाथ शिंदे लगभग ढाई सालों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उनकी सरकार में डिप्टी सीएम पद पर कार्यरत हैं।

इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि बाला साहेब ठाकरे को राहुल गांधी हिंदू हृदय सम्राट कब बोलेंगे? उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि वह अपने स्वार्थ के लिए ही कांग्रेस के साथ चले गए। उन्होंने बीजेपी की पीठ पर छुरा घोंपा था। यदि आज बाला साहेब जिंदा होते तो वे अपने बेटे उद्धव को जंगल जाकर वाइल्ड लाइफ फोटो खींचने के लिए कहते। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है और झारखंड व अन्य उपचुनावों वाली सीटों के साथ 23 नवंबर को महाराष्ट्र के भी नतीजे सामने आएंगे।

महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महा विकास अघाड़ी आमने-सामने हैं। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी हिस्सा है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल हैं। पिछले दो-ढाई सालों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सबसे पहले साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी और बीजेपी की मदद से मुख्यमंत्री बन गए थे। उनके साथ शिवसेना के ज्यादातर सांसद और विधायक भी चले गए। वहीं, पिछले साल एनसीपी में भी तब फूट हुई, जब अजित पवार चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने क्या कहा था?
पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगा और विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। अमित शाह ने कहा, ''अभी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद गठबंधन के तीनों साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।'' बता दें कि महाराष्ट्र के 2019 चुनावों में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी बनी थी, लेकिन तब कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली, जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने थे, लेकिन ढाई साल के बाद सरकार गिर गई थी।

admin

Related Posts

गोपाल भार्गव का बड़ा खुलासा: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का दिया था ऑफर, मैंने कहा- मैं टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं

भोपाल/सागर  मध्य प्रदेश की राजनीति में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका और संगठनात्मक सम्मान को लेकर चल रही बहस एक बार फिर तेज हो गई है. इसकी वजह बने हैं भाजपा…

पीएम मोदी पर राहुल का तीखा वार— ‘सदन में आने से डरते हैं’, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद की कार्यवाही और सरकार के रवैये को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा