‘व्लादिमीर पुतिन हमारे सबसे प्रिय कॉमरेड…’, तानाशाह किम जोंग बोले- रूस के साथ हमेशा खड़ा रहेगा उत्तर कोरिया

फियोंगयांग

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजे संदेश में कहा कि उनका देश हमेशा मास्को के साथ खड़ा रहेगा. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी. केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, 'रशियन डे' (रूस की स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाला दिन) के मौके पर पुतिन को भेजे गए संदेश में किम ने रूसी राष्ट्रपति को अपना 'सबसे प्रिय मित्र' कहा. उन्होंने उत्तर कोरिया और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की प्रशंसा करते हुए इसे 'दोनों साथियों के बीच वास्तविक संबंध' बताया. 

किम के हवाले से कहा गया, 'डीपीआरके सरकार और मेरी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति डीपीआरके-रूस संबंधों को आगे बढ़ाने की है.' डीपीआरके का मतलब उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम 'डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया' है. केसीएनए ने बुधवार (11 जून) को बताया कि किम जोंग उन ने पुतिन को रूस दिवस की बधाई भेजी है. इस साल की शुरुआत में, प्योंगयांग ने पहली बार पुष्टि की थी कि उसने महीनों की चुप्पी के बाद नेता किम जोंग उन के आदेश पर यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ने के लिए अपनी सेना भेजी थी.

उत्तर कोरियाई नेता लगातार रूस का समर्थन करते रहे हैं. इससे पहले किम जोंग उन ने पुतिन को बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया था. केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, 'पुतिन के प्रमुख सुरक्षा सहयोगी सर्गेई शोइगु के साथ प्योंगयांग में एक बैठक के दौरान किम ने कहा कि उत्तर कोरिया रूस औरसभी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक मामलों पर उसकी विदेश नीतियों का बिना शर्त समर्थन करेगा.' दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के शक्तिशाली और व्यापक संबंधों में बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

ब्लूमबर्ग न्यूज ने संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और जापान सहित 11 देशों की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2024 में, उत्तर कोरिया ने रूस को कम से कम 100 बैलिस्टिक मिसाइलें भेजी थीं. रूस ने इन मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन में नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और कीव और जापोरिज्जिया जैसे आबादी वाले क्षेत्रों पर हमले करने के लिए किया था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि प्योंगयांग ने 2024 के अंत में पूर्वी रूस में 11,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया था, जिन्हें सुदूर-पश्चिमी कुर्स्क ओब्लास्ट में ले जाया गया, जहां उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के साथ युद्ध अभियानों में शिरकत की.

 

admin

Related Posts

LPG सिलेंडर बुक करें घर बैठे, WhatsApp, ऐप और कॉल से होगी प्रक्रिया आसान, लंबी लाइन से मिलेगी राहत

नई दिल्ली अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है तो उसे बुक करने के लिए अब सिर्फ गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. आजकल Indane, HP…

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी