Vivo Y31 5G सीरीज़ भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत कर देगा हैरान

नई दिल्ली,

Vivo Y31 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है. ये कंपनी की Y-सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है, जिसे कंपनी इस हफ्ते लॉन्च किया है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन- Vivo Y31 5G और Vivo Y31 Pro 5G लॉन्च हुए हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों ही फोन्स मिड रेंज बजट यूजर्स को टार्गेट करते हैं.

कंपनी ने नॉन-प्रो मॉडल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. वहीं प्रो वेरिएंट में भी कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. दोनों ही फोन्स दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे. आइए जानते हैं इनकी कीमत और खास फीचर्स.

कितनी है कीमत?
Vivo Y31 5G को कंपनी ने 14,999 रुपये में लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है. स्मार्टफोन रोज रेड और डायमंड ग्रीन कलर में मिलेगा.

वहीं Vivo Y31 Pro 5G को कंपनी ने 18,999 रुपये में लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. ये फोन माचा ब्राउन और ड्रीमी वॉइट में आता है. दोनों ही फोन्स को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Vivo Y31 5G डुअल सिम सपोर्ट मिलता है. स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है. इसमें 6.68-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है.

फोन में 50MP + 0.08MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन 6500mAh की बैटरी और 44W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

वहीं प्रो वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 6.72-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें भी डुअल रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी भी स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही मिलती है.

  • admin

    Related Posts

    रूस का कड़ा फैसला, WhatsApp, Facebook और YouTube पर प्रतिबंध

    रूस टेलीग्राम पर रोक लगाने के बाद रूस की पुत‍िन सरकार ने अमेर‍िकी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीड‍िया र‍िपोर्टों के अनुसार, रूस में वॉट्सऐप, यूट्यूब,…

    डायबिटीज अलर्ट देगी स्मार्टवॉच? दुबई में शुरू हुई नई टेक्नोलॉजी की जांच

    दुबई में एक ऐसी स्मार्टवॉच की टेस्टिंग चल रही है, जो लोगों को डायबटीज रिस्क के बारे में बताएगी। मंगलवार को दुबई में वर्ल्ड हेल्थ एक्सपो (WHX) 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा