दृष्टिकोण और लक्ष्यों को एकीकृत करने हुई विज़न एमपी@2047 कार्यशाला

भोपाल
 "शिक्षा और कौशल विकास" पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को भोपाल के वल्लभ भवन में विज़न एमपी@2047 पहल के तहत किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुपम राजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और विभिन्न हितधारकों ने मध्यप्रदेश में शिक्षा और कौशल विकास के ढांचे को सशक्त बनाने के लिए बदलावकारी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। महिला एवं बाल विकास के प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी, सचिव तकनीकी शिक्षा, श्री रघुराम राजेंद्रन, सचिव स्कूल शिक्षा, श्री संजय गोयल, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत वरवड़े और आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीमन शुक्ला सहित राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ऋषि गर्ग, राज्य नीति आयोग और BCG के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और कौशल विकास के लिए विज़न एमपी@2047 के तहत दृष्टिकोण और लक्ष्यों को एकीकृत करना है। चर्चा की थीम विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर सकल नामांकन अनुपात (GER) में मौजूदा महत्वपूर्ण अंतर को पाटने और जनजातीय एवं ग्रामीण आबादी थी। प्रतिभागियों ने स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों में कौशल-आधारित शिक्षा को एकीकृत करने और मिशन अंकुर और सीएम राइज़ स्कूल जैसी पहलों के माध्यम से बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर भी चर्चा की।

विज़न एमपी@2047 के तहत मध्य प्रदेश को नवाचार और समृद्धि के केंद्र में बदलने पर जोर दिया जाना है। इसका लक्ष्य स्कूलों में सर्वोच्च सकल नामांकन अनुपात (GER) हासिल करना, विश्वस्तरीय अनुसंधान और नवाचार सुविधाएं विकसित करना, और समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रदेश में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर शिक्षा की डिलीवरी को डिजिटाइज़ करने, और व्यक्तिगत एवं सुलभ शिक्षण अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विजन एमपी@2047 में विभागों को 2 दिसंबर 2024 तक अपनी प्राथमिकताएं और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। अगली कार्यशाला में हस्तक्षेपों को प्राथमिकता देने और इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यान्वयन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण से विकास तक, ‘प्रोजेक्ट चीता’ बना वैश्विक मिसाल – CM डॉ. यादव

    भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश में चीता पुनर्स्थापन के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को 'विश्व का सबसे सफल' अभियान है।…

    न्याय नहीं मिलने से टूटा मजदूर, फांसी लगाकर दी जान; गांव में सड़क जाम कर प्रदर्शन

    रतलाम जावरा के औद्योगिक थाना अंतर्गत ग्राम हरियाखेड़ा में एक मजदूर युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 1 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे