विश्वास सारंग ने सहकारिता वर्ष-2025 में राज्य स्तर पर हर माह सहकारिता संबंधी एक भव्य आयोजन होगा

भोपाल
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सहकारिता वर्ष-2025 में राज्य स्तर पर हर माह सहकारिता संबंधी एक भव्य आयोजन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और सहकारिता विभाग से जुड़े संबंधित विभागों के केन्द्रीय मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हर माह कार्यक्रम होंगे। मंत्री श्री सारंग मंत्रालय में सहकारिता वर्ष-2025 के लिये राज्य स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

देश के सहकारी आंदोलन से जुड़े प्रख्यात लोगों को भी जोड़ें
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि इन कार्यक्रमों में देशभर के सहकारी आंदोलन से प्रख्यात जुड़े लोगों को भी जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि इस दौरान अन्य राज्य के दलों को आमंत्रित कर मध्यप्रदेश में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य वाली संस्थाओं का भ्रमण एवं प्रदर्शन करवाया जाये। इसके लिये जो स्टडी ग्रुप आयें, तो उनके साथ मध्यप्रदेश का एक दल उन्हें प्रदेश में किये गये नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के बारे में बखूबी जानकारी दे।

ग्राम पंचायतों में भी सहकारिता से जुड़ी गतिविधियाँ हों संचालित
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य स्तर के साथ हर जिले और ग्राम पंचायतों में भी सहकारिता से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित हों। हर जिले में ग्रुप बनाये जायें और ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाये। साथ ही सहकार और सहकारिता के बारे में हायर एजुकेशन के विद्यार्थियों को जानकारी दी जाये। हर गाँव में सहकार सभा जैसे कार्यक्रम हों। इसमें सरपंच और जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये।

सहकारी बैंकों में उपलब्ध सुविधाओं के लिये हो जन-जागरूकता
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारी बैंकों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जन-जागरण किया जाये। बैंक का बिजनेस बढ़ाने के लिये अभियान चलाया जाये। कृषक और आमजन सहकारी बैंक से जुड़ें, इस पर फोकस किया जाये। वार्षिक कैलेण्डर में सहकारी मंथन, सहकारी सम्मेलन, ग्राहक जागरूकता सम्मेलन, पौध-रोपण अभियान, टर्म-लोन वितरण, नवीन केसीसी स्वीकृति, अमानत संग्रहण, विचार संगोष्ठी, सर्वोत्तम कार्य करने वालों का सम्मान जैसी गतिविधियों का भी समावेश किया जाये।

बैठक में प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री आलोक कुमार सिंह, पंजीयक सहकारिता श्री मनोज पुष्प, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, प्रबंध संचालक सहकारी संघ श्री ऋतुराज रंजन, प्रबंध संचालक आवास संघ श्री रमाशंकर विश्वकर्मा, दुग्ध संघ के डॉ. दुरवार, संयुक्त पंजीयक श्री अमरीश वैद्य, संयुक्त पंजीयक वनोपज संघ श्री बी.पी. सिंह, ओएसडी अपेक्स बैंक सुश्री कृति सक्सेना, सचिव मत्स्य महासंघ श्री यतीश त्रिपाठी और उप सचिव श्री हितेन्‍द्र सिंह वघेला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अपर मुख्य सचिव शमी का निर्देश: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिले गैस सिलेंडर

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    भोपाल  सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भोपाल शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

    T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे