दांव पर लगा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, बस चार कदम दूर हैं रोहित शर्मा, रच सकते है इतिहास

नई दिल्ली
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कारवां आखिरी पड़ाव तक जा पहु्ंचा है। सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। यहां, सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। करो या मरो के मुकाबले में सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए भारत को हाल में जीत चाहिए होगी।

सिडनी में मिलने वाली जीत भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी खोलेगी। इस मैच में अभी तक खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ चार छक्के लगाकर वीरेंद्र सहवाग को पीछे कर सकते हैं। भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 91 छक्के वीरेंद्र सहवाग ने लगाए हैं।

चार कदम दूर रोहित शर्मा
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। उन्होंने 89 छक्के जड़े हैं। यानी रोहित दिग्गज बल्लेबाज सहवाह से तीन छक्के पीछे हैं। अब अगर सिडनी में होने वाले टेस्ट मुकाबले में रोहित के बल्ले से चार छक्के निकलते हैं, तो वह सहवाग को पीछे करते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज:-
वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
रोहित शर्मा- 88 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के
रवींद्र जडेजा- 69 छक्के
सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के

चार मैच में बनाए हैं 31 रन
गौरतलब हो कि भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गए हैं। मौजूदा BGT में उन्होंने कुल 4 मुकाबले खेले, जिसमें 31 रन बनाए। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए साल 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अभी तक कुल 67 टेस्ट खेलते हुए 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

     नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    नई दिल्ली T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की एक मांग को ठुकरा दिया है। टीम मैनेजमेंट की ओर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह