विराट कोहली के सामने खेलने वाला खिलाड़ी बाहर, ऑस्ट्रेलियाई टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए

सिडनी 

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने 15 मेंबर स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. 21 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है. पांच टेस्ट मैच की यह सीरीज पर्थ से ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी तक चलेगी.

स्क्वॉड में नए सलामी बल्लेबाज जेक वेडराल्ड के साथ ब्रैंडन डॉगेट और सीन एबॉट को बतौर बैकअप पेसर शामिल किया गया है. 31 साल के जेक वेडराल्ड पिछले कुछ साल से घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. 2023 की घरेलू एशेज सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेलने वाला इंग्लैंड 2010-2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीता है.

वॉर्नर का रिप्लेसमेंट की तलाश जारी
31 वर्षीय वेदराल्ड पिछले साल डेविड वार्नर के संन्यास के बाद उस्मान ख्वाजा के छठे सलामी जोड़ीदार बन सकते हैं. इससे पहले स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन बतौर ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

प्लेइंग इलेवन अब तक पक्की नहीं
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने वेदराल्ड की शुरुआती ग्यारह में जगह पक्की नहीं की है. बेली ने कहा, ‘अभी तक प्लेइंग इलेवन तय नहीं हुई है.जाहिर है हमारी 15 सदस्यीय टीम में से 14 खिलाड़ी चौथे राउंड (शेफील्ड शील्ड) में खेलेंगे. अभी भी उससे कुछ जानकारी जुटानी बाकी है.

पैट कमिंस की जगह स्मिथ होंगे कप्तान
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद से पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण मैदान से दूर चल रहे पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे. कमिंस टीम के साथ पर्थ जाएंगे और 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट में वापसी कर सकते हैं.

विराट कोहली से पंगा लेने वाला बाहर
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली से उलझने वाले युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास की छुट्टी हो गई है. साल 2024 में हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान कोहली को उनके विवादास्पद धक्के के लिए 20% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर.

admin

Related Posts

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

मियामी इटली के विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने रविवार को बारिश से बाधित मियामी ओपन फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर बिना एक…

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

न्यू चंडीगढ़ आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी पिछले सीजन उपविजेता रही पंजाब, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला खिताब जीतन . पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा