गाबा में विराट कोहली कंगारुओं के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बनेंगे

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार, 14 दिसंबर से गाबा में खेला जाना है। इस मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। किंग कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां मुकाबला होगा। वह कंगारुओं के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के मात्र दूसरे ही खिलाड़ी बनेंगे। जी हां, कोहली ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 टेस्ट,49 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने कंगारुओं के खिलाफ कुल 110 मुकाबले खेले हैं जिसमें 49.68 की लाजवाब औसत के साथ उनके बल्ले से 6707 रन निकले हैं। बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड की करें तो, अभी तक खेले 99 मैचों में उनके बल्ले से 50.24 की उम्दा औसत के साथ 5326 रन निकले हैं।
 
सचिन तेंदुलकर- 110
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2025 इस समय 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। पर्थ टेस्ट को 295 रनों के विशाल अंतर से जीतकर भारत ने सीरीज का जोरदार आगाज किया था। इसके बाद दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से एडिलेड में खेला गया, जहां कंगारुओं ने वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से धूल चटाई और 1-1 की बराबरी की। दोनों टीमों के लिए गाबा में होने वाला यह टेस्ट काफी अहम होने वाला है।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने