विराट कोहली पर लगा जुर्माना, कोहली ने अपना अपराध स्वीकारा, ICC का स‍िर्फ 5 घंटे के अंदर एक्शन

मेलबर्न
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले दिन स्टम्प के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 311 रन बना लिए. स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं. मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था.

कोहली पर ICC का एक्शन

मुकाबले के पहले दिन ही बवाल देखने को मिला, जिसके केंद्र में सैम कोंस्टास और विराट कोहली रहे. सैम कोंस्टास को कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे. कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा. अंपायर और उस्मान ख्वाज ने किसी तरह मामला शांत कराया. कोहली पर अब आईसीसी ने चंद घंटों में ही एक्शन लिया है. उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर मैदान पर हुआ क्या था? दरअसल पारी के 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार सैम कोंस्टस ना केवल मोहम्मद सिराज बल्कि बुमराह की गेंदों पर भी बड़े-बड़े हिट लगा रहे थे. ऐसे में 11वें ओवर के दौरान विराट कोहली गेंद को साफ करते हुए कोंस्टस की तरफ बढ़ रहे थे, तभी दोनों की टक्कर हो गई. वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि विराट खुद गेंद उठाने के बाद कोंस्टस की दिशा में बढ़ रहे थे, तभी दोनों की टक्कर हुई.
क्या कहता है ICC का नियम?

ICC की नियमावली में आर्टिकल 2.1 कहता है कि किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या मैदान पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क (फिजिकल कॉन्टैक्ट) होने पर खिलाड़ी को सजा सुनाई जा सकती है. क्रिकेट इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं और इतिहास उठाकर देखें तो कोहली को एक मैच का प्रतिबंध या सस्पेंशन जैसी सजा नहीं मिलेगी. हालांकि मैच रेफरी सजा के तौर पर उनकी मैच फीस में कटौती या डिमेरिट पॉइंट जरूर दे सकता है.

admin

Related Posts

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की…

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद