रिकॉर्ड की रेस में विराट कोहली को चुनौती, ग्लेन मैक्सवेल पहुंचे बेहद करीब

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। 173 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मैक्सवेल ने 36 गेंदों पर 8 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों की दरकार थी, ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने अपनी टीम को यह रोमांचक मैच जीताया। इस जीत के साथ T20I में सफल रनचेज में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में मैक्सवेल को फायदा हुआ है। T20I में सफल रनचेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल 1231 रनों के साथ 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर को पछाड़ा है। वहीं बात T20I में सफल रनचेज में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो, रिटायरमेंट के बाद भी यह रिकॉर्ड अभी भी चेजमास्टर विराट कोहली के ही नाम है। कोहली ने अपने T20I करियर में 4188 रन बनाए, जिसमें 1651 रन उन्होंने सफल रनचेज में बनाए।

T20I में सफल रनचेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1651 रन – विराट कोहली (135.43 SR)
1403 रन – बाबर आजम (130.26 SR)
1326 रन – डेविड वार्नर (150.16 SR)
1273 रन – मोहम्मद रिजवान (128.58 SR)
1252 रन – रोहित शर्मा (131.92 SR)
1231 रन – ग्लेन मैक्सवेल (160.28 SR)
1213 रन – जोस बटलर (151.24 SR)

विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के बीच मात्र 420 रनों का ही अंतर बचा है। 36 साल के मैक्सवेल की नजरें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर भी है। ऐसे में उनके पास विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने का पर्याप्त समय है। इस लिस्ट में बाबर आजम 1403 रनों के साथ दूसरे पायदान पर है, मगर अब उनकी जगह पाकिस्तान की टी20 टीम में नहीं बनती हुई दिख रही है।

 

admin

Related Posts

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

नई दिल्ली   शिखर धवन जिन्हें क्रिकेटप्रेमी 'गब्बर' के नाम से पुकारते हैं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि वो अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी…

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में रार मची हुई है। पहले पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा टीम और मौजूदा क्रिकेटरों की आलोचना की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा