विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने, सचिन-द्रविड़ और गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री

बेंगलोरे
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 53 रनों की जरूरत थी, पहली पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर शुरुआत की और 15वीं गेंद पर पहला रन लिया। कोहली ने 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

विराट कोहली टेस्ट में 9000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए सचिन, द्रविड़ और सुनील गावस्कर ये कारनामा कर चुके हैं। हालांकि कोहली सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उन्होंने 197वीं पारी में ये कारनामा किया। वह टेस्ट में नौ हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 18वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 116 मैच खेलते हुए 9000 से ज्यादा रन बनाए है जिसमें 29 शतक और सात दोहरा शतक शामिल है। उन्होंने 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 254 है।

admin

Related Posts

U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

नई दिल्ली  भारतीय टीम ने रविवार को U19 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी। अंडर-19 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी…

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

धर्मशाला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बैटिंग का न्योता दिया है। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
U19 एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान 90 रनों से पराजित

तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
तीसरा टी20 मुकाबला: हर्षित राणा ने किया ब्रेविस का शिकार, साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता

मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
मेसी इंडिया टूर केस में बड़ा फैसला, प्रमोटर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत

इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
इतिहास का सबसे घातक अटैक! 1586 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर ब्रेट ली की मुहर

गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
गिल–संजू की जंग के बीच असली गेम-चेंजर पर चुप्पी, आखिर कौन है ये ‘मैच विनर’?

विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 0 views
विराट कोहली का 9 साल पुराना T20 रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा धर्मशाला में बना सकते हैं नया इतिहास