मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में भड़की हिंसा, तीन लोगों की मौत, 110 गिरफ्तार

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में वक्फ कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध के दौरान हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में तीन लोगों लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, जिले के शमशेरगंज में एक घर से पिता-पुत्र की रक्तरंजित लाश बरामद हुई है। उनके शरीर पर अनेक जगहों पर जख्म के निशान हैं। वहीं, सूती में यह किशोर की गोली लगने से मौत हो गई है।

अब तक 110 लोगों की गिरफ्तारी
मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को हिंसा के दौरान पुलिस वैन सहित कई वाहनों में आग लगा दी गई। सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया और सड़कें ब्लॉक कर दी गईं। हिंसा की घटना में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तथा अनेक लोग जख्मी हुए हैं।
 
केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि मुर्शिदाबाद में हालात बेकाबू हैं। स्थिति काफी गंभीर है और यह राज्य प्रशासन के नियंत्रण के बाहर है। हिंसा ग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बल की तैनाती की मांग को लेकर अधिकारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दो न्यायाधीशों की विशेष बेंच में इस पर शाम में सुनवाई होगी। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दूसरी ओर पुलिस ने लोगों को किसी प्रकार के उकसावे पर ध्यान नहीं देने को कहा है।

बंगाल में नहीं लागू किया जाएगा वक्फ कानून
मुर्शिदाबाद समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फैली हिंसा के बीच सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से शांति स्थापित करने की अपील की है। सीएम ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम वक्फ कानून के पक्ष में नहीं है। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा फिर दंगा किस बात का।

सीएम ममता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया शांत रहें, संयमित रहें। धर्म के नाम पर कोई भी गलत हरकत न करें। हर इंसान की जान कीमती है, राजनीति करने के लिए दंगे न भड़काएं। जो लोग दंगे भड़का रहे हैं, वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

    वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

    राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

    तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम