विजय शर्मा का तीखा जवाब: छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की उपेक्षा का सवाल ही नहीं उठता

रायपुर

PCC चीफ बैज के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, जिस राज्य के मुख्यमंत्री आदिवासी हैं उस राज्य में आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाना गलत है. हमारे मुख्यमंत्री आदिवासी हैं. उनके मार्गदर्शन में हम काम कर रहे हैं. इनके पास बोलने के लिए कुछ विषय नहीं है इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं. कांग्रेस ने एक को आदिवासी कहकर मुख्यमंत्री बनाए थे. आज तक कोई उनको आदिवासी नहीं मान पाए. बता दें कि दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश में आदिवासियों की उपेक्षा हो रही है. आदिवासी त्योहार नहीं मनाया जा रहा है.

हाफ बिजली योजना में संशोधन को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, इसकी अभी मुझे पूरी जानकारी नहीं है. मध्यमार्गी परिवार के लिए इसके एवज में योजना लाई गई है. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना विकल्प में रखा गया है. एक लाख से ज्यादा सब्सिडी दी जा रही है. सूर्य घर योजना से अब लोग अपने घर में ही मुफ्त में बिजली बना सकेंगे.

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ आना हमारे लिए फायदेमंद
आगामी राहुल गांधी के दौरे को लेकर विजय शर्मा ने कहा, राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ आना हमारे लिए फायदेमंद है. हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी कितना तर्कहीन बात करते हैं. उनकी बातों में कोई तर्क नहीं होता है. PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से सलाह लेना कोई गलत बात है क्या? सलाह लिया इसमें कोई गलत बात नहीं है.

  • admin

    Related Posts

    कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

    रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

    राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

    रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें