विजय देवरकोंडा ने कहा- पाहलगाम हमले पर नाराजगी, उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की

इंदौर
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज इवेंट में तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा ने मुख्य अतिथि बनकर आए। शनिवार रात हैदराबाद में आयोजित इस भव्य समारोह में फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू के साथ विजय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर नाराजगी जताई। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की।

पाहलगाम आतंकी हमले पर विजय का बयान
विजय देवरकोंडा ने पाहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। बाइसारन वैली (मिनी स्विट्जरलैंड) में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। यह हमला धार्मिक आधार पर हुआ। ईसाई और हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया गया।
विजय ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। कश्मीरी हमारे अपने हैं। धर्म के नाम पर लोगों को भटकने से रोकने की जरूरत है। वे ऐसा करके क्या हासिल करेंगे?
उन्होंने तेलुगु और अंग्रेजी में अपनी बात रखते हुए कहा कि दो साल पहले मैंने कश्मीर में 'खुशी' की शूटिंग की थी। वहां के लोगों के साथ मेरी बहुत अच्छी यादें हैं। कश्मीर को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। यह भारत का हिस्सा है।

पाकिस्तान पर साधा निशाना
विजय ने पाकिस्तान की स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं कर पा रहा है।

वे यहां क्या करने आएंगे?
भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि वहां के लोग अपनी सरकार से त्रस्त हैं। वह खुद ही अपनी सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। उन्होंने आतंकवादियों के तौर-तरीकों को 500 साल पुराने जनजातीय व्यवहार से जोड़ते हुए कहा कि भारत को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

शिक्षा और एकता पर जोर
विजय ने शिक्षा को आतंकवाद का जवाब बताते हुए कहा कि हमें अपने लोगों को शिक्षित करना होगा, जिससे वे गलत रास्ते पर न जाएं। एकजुटता और प्यार ही हमें आगे ले जाएगा। हमें अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए। खुशी के साथ प्रगति करनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

    विजय के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने फिल्मी इवेंट में राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए उनकी आलोचना की। कई यूजर्स ने उनके साहस की सराहना की है।
    एक यूजर ने लिखा कि विजय ने सच कहा है। कश्मीर भारत का है। हमें एकजुट रहना होगा। उनके इस बयान को सलाम।

विजय और 'रेट्रो' का काम

    विजय देवरकोंडा हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ 'द फैमिली स्टार' (2024) में नजर आए थे। उन्होंने प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' में अर्जुन के रूप में कैमियो भी किया।
    उनकी अगली फिल्म राहुल संकृत्यायन और गौतम तिन्नानूरी की 'किंगडम' है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। दूसरी ओर कार्तिक सुब्बराज के निर्देशन में बनी 'रेट्रो' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर