शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जानिए किस रस्म से हुई शुरुआत

नई दिल्ली
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है। रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी।

पैप्स को बांटी गईं मिठाइयां
रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के मेंमेटोज बाई आईटीसी होटल्स में हुई। सोशल मीडिया पर वेन्यु के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी में पहुंचे कुछ गेस्ट पैप्स को मिठाइयां बांटते नजर आए।

चार मार्च को होगा हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन
रश्मिका मंदाना और विजय की आज शादी के बाद चार मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है तो वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत के-ड्रामा थीम से हुई। विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया। इस दौरान अंताक्षरी खेली गई। रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे। जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर दिया गया।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात
रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।ये फिल्म दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। इस फिल्म का नाम था गीता गोविंदम। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी थी। साल 2019 में दोनों की फिल्म डियर कॉमरेड आई। फैंस के बीच दोनों की रिलेशनशिप की बातें होनें लगीं, लेकिन कपल ने कभी भी इस चीज पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी। इस फिल्म के बाद रश्मिका और विजय को काफी इवेंट्स वेकेशन और पार्टियों में एक साथ देखा गया।

admin

Related Posts

समुंदर किनारे मस्ती करती दिखीं Natasa Stankovic, बिकिनी लुक ने उड़ाए सभी के होश

मुंबई  नताशा स्टेनकोविक ने अपने करियर की शुरूआत सर्बिया में डांस और मॉडलिंग से की थी. 2012 में वो मुंबई आईं और बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया.नताशा का…

तेलुगू रिवाजों में बंधे विजय और रश्मिका, शुरू हुआ कपल का शादी समारोह

उदयपुर पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को इंटीमेट रखा गया है. करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बने हैं. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 3 views
श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा