प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौकसी बढ़ी, वक्फ बिल को लेकर UP में पुलिस अलर्ट

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा वक्फ संशोधन बिल पेश किया। इस बिल को लेकर यूपी के कई जिलों में अलर्ट किया गया है। मथुरा, आगरा और लखनऊ में विशेषकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। इसके प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चौकसी बढ़ी। उधर, डीजीपी के आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं।

बताते चलें कि केंद्र सरकार वक्फ बिल में कुछ संशोधन कर उसे लोकसभा में पास करने की तैयारी कर रही है। वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में भाजपा सरकार पास करने को बुधवार को बिल पेश कर रही है। डीआईजी/ एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त कर वापस बुलाया है।
मथुरा में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात

मथुरा जिले भर में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया है। विशेषकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस बल भ्रमण कर रही है। डीग गेट, मटिया गेट, भरतपुर गेट, चौक बाजार, दरेसी रोड पर पुलिस बल भ्रमणशील है। सीओ सिटी भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर गोविंदनगर कमलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे हैं।

लखनऊ में बढ़ी चौकसी
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर लखनऊ में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।पुलिस ने लखनऊ के 11 संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई।सभी स्थान पुराने लखनऊ के हैं।विधानभवन के आसपास विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए. गाड़ियां लगाई हैं। पुराने लखनऊ में सतखंडा, रूमी गेट, चौक समेत कई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी। आरएएफ, एसएसबी, पीएसी ने रूट मार्च किया।

आगरा में ड्रोन से निगरानी
आगरा में जामा मस्जिद के आसपास पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। सुबह से कई जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर है। ड्रोन से सभी क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। पाबंदी चार लोग से ज्यादा कहीं खड़े होने पर लगाई गई है।पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास तौर से नजर रखेगी।

  • admin

    Related Posts

    वीजा, रक्षा और वैश्विक संकटों पर हुई बातचीत, भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा

    नई दिल्ली  भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बीच में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित…

    B-1/B-2 और OPT धारकों पर सख्ती बढ़ी, ग्रीन कार्ड प्रक्रिया और जटिल हुई

    नई दिल्ली  अमेरिका की US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने एक नई पॉलिसी मेमो की घोषणा की है, जिसके तहत देश में ग्रीन कार्ड चाहने वाले विदेशियों को अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी