उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: NDA की उम्मीदवार घोषणा के लिए तैयार, चर्चा में ये प्रमुख नाम

नई दिल्ली
देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे? इस बात की चर्चा उसी दिन से शुरू हो गई है, जिस दिन जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। I.N.D.I गठबंधन की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा।

इस बीच, NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर सरकार या सहयोगी दलों की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन, हाल ही में एनडीए की बैठक हुई थी, जिसमें पीएम मोदी और जेपी नड्डा पर उम्मीदवार चयन का जिम्मा छोड़ा गया है।
 
कब होगा उपराष्ट्रपति पद का चुनाव?
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मंगलवार 12 अगस्त को एनडीए गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। 7 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में एनडीए की बैठक हुई थी। बता दें, उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 अगस्त को चुनाव होगा।

किन नामों की है चर्चा?
धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। इनमें राज्यसभा के उपसभापति और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता हरिवंश सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के नाम शामिल हैं।

विपक्ष का कौन होगा उम्मीदवार?
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि I.N.D.I गठबंधन संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने और आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं।

 

admin

Related Posts

सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज