उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे

ग्वालियर

 ग्वालियर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे, वे यहाँ जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास जयविलास पैलेस जायेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10:55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे महाराज बाड़ा पहुँचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: लगभग 11:45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आवास जयविलास पैलेस जायेंगे

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ दोपहर एक बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे। जयविलास पैलेस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर वायुसेना के विमानतल पर पहुँचेंगे और अपरान्ह लगभग 2:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
मंत्री राकेश शुक्ला होंगे “मिनिस्टर इन वेटिंग”

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी व विदाई के लिये राज्य शासन की ओर से नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को “मिनिस्टर इन वेटिंग” नामित किया गया है। मंत्री राकेश शुक्ला उप राष्ट्रपति का ग्वालियर विमानतल पर स्वागत करेंगे और उनके वापस लौटते समय विमानतल पर उन्हें विदा भी करेंगे।

दो गैलरी बनी हैं म्यूजियम के अंदर

    विक्टोरिया मार्केट में 4 जून 2010 की रात्रि में भयानक आग लग गई थी। इससे इमारत का हिस्सा ढह गया था। नगर निगम ने उक्त ​इमारत को संवारने का काम सुदर्शन इंजीनियरिंग को दिया था। डायरेक्टर संजय मित्तल का कहना है कि दो फेज में इमारत में काम हुआ। पहले फेज में हूबहू इमारत को खड़ा करना और फिर दूसरे फेज में बिल्डिंग के अंदर एयर कंडीशनिंग और इलेक्ट्रिक आदि का काम करना किया गया।

    जीएसआई ने उक्त इमारत को म्यूजियम के लिए अधिकृत लिया। इसमें 25 करोड़ की लागत से दो गैलरी को पर्यटकों के लिए तैयार किया गया। यहां पर्यटकों को भूकंप का अनुभव होगा। धरती के अंदर ज्वालामुखी कैसे फटता है। ये भी दिखाया जाएगा। यहां पर डायनासोर का अंडा सहित कई कीम​ती वस्तुएं देखने को मिलेंगी। डिप्टी डायरेक्टर जनरल एसएस सरकार का कहना है कि ये एशिया का पहला इस तरह का म्यूजियम होगा।

सुबह 10:55 पर आएंगे दोपहर 2 बजे होंगे रवाना

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को सुबह लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 11.25 बजे बाड़े पहुंचकर म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे जेयू में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण करेंगे। दोपहर 1 बजे जयविलास पैलेस जाएंगे और दोपहर 2 बजे वायुसेना विमान से रवाना होंगे।” नामित किया गया है।

 

admin

Related Posts

बिजली वितरण कंपनियों पर भारी बोझ: MP पर 71 हजार करोड़ का घाटा, देश में कहां है स्थान?

भोपाल  मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। केंद्र सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य की तीनों बिजली वितरण कंपनियों पर…

देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर फास्टैग से शुल्क कटने की दिक्कत, सात मिनट की छूट नहीं बनी वास्तविक राहत

 इंदौर देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई फास्टैग पार्किंग व्यवस्था परेशानी का कारण बन गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहने को तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह