दिग्गज अभिनेता सिद्दीकी को पासपोर्ट जमा कराना होगा और जांच अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा: उच्चतम न्यायालय

नई दिल्ली
उच्चतम न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी एवं मलयालम अभिनेता सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को मंजूर कर ली। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि दिग्गज अभिनेता को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और जांच अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा।

शीर्ष अदालत ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि 2016 में हुई कथित घटना के आठ साल बाद अगस्त में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई। न्यायालय ने सिद्दीकी को 30 सितंबर को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। केरल पुलिस ने जांच में सिद्दीकी द्वारा सहयोग नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

केरल पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी स्थिति रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि अभिनेता जांच में बाधा डाल रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट डिलीट करने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नष्ट कर दिया है।

केरल उच्च न्यायालय ने 24 सितंबर को सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि सिद्दीकी पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अपराध की उचित जांच के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ अपरिहार्य है।

 

  • admin

    Related Posts

    बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ की डिजिटल एंट्री, प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीमिंग शुरू

    मुंबई,  फिल्म'इक्कीस' अब भारत सहित दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन और…

    तमिलनाडु में 63 करोड़ का तूफान: रॉकिंग स्टार यश की टॉक्सिक ने रचा नया ट्रेड इतिहास

    मुंबई, रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की तमिलनाडु डिस्ट्रीब्यूशन डील 63 करोड़ एडवांस पर कमीशन बेसिस में लॉक हो चुकी है। हाल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    विनीसियस के दम पर रियल मैड्रिड अंतिम-16 में, बेनफिका को दी करारी शिकस्त

    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 1 views
    Paris Saint-Germain ने दिखाई ताकत, AS Monaco को हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का