वेंकटेश अय्यर बड़े प्राइस टैग को सही ठहराने की वजह से वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे: आरपी सिंह

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 में क्यों लगातार फेल हो रहे हैं? इसका कारण पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने बताया है। आरपी सिंह ने दावा किया है कि बड़े प्राइस टैग को सही ठहराने की वजह से वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे। केकेआर ने उनको आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन 8 मैचों में सिर्फ 135 रन बना सके हैं। उनका औसत 22.5 का है और स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। एक ही पारी उन्होंने अच्छी खेली है।

आरपी सिंह का मानना ​​है कि इस समय वेंकटेश अय्यर के दिमाग में प्राइस टैग का मुद्दा चल रहा है और वह शायद इस बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं कि उन्हें अपने दम पर अपनी टीम को चैंपियन बनाना है। इंडिया टुडे से बात करते हुए आरपी सिंह ने कहा, "यह थोड़ा मुश्किल सवाल है, क्योंकि जब किसी खिलाड़ी को नीलामी में इतनी बड़ी कीमत पर चुना जाता है, तो कहीं न कहीं आपके दिमाग में यह बात आती है कि वह या तो आपका मुख्य खिलाड़ी है या फिर कप्तानी के लिए उपयुक्त खिलाड़ी, लेकिन यहां तो वह दोनों में से कोई भी नहीं निकला। इसलिए मुझे लगता है कि नीलामी के दौरान और चयन के दौरान केकेआर की ओर से थोड़ी सी चूक हुई है।"

उन्होंने आगे कहा, "आपने अपने सबसे बेहतरीन कप्तान को जाने दिया और अब वह दूसरी टीम की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस खिलाड़ी को अभी बाहर करना एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि आपने उसे पहले ही कई मैच दे दिए हैं। फॉर्म की समस्या किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकती है, लेकिन आमतौर पर, आप जितने ज़्यादा मैच खेलते हैं, आपकी फॉर्म उतनी ही बेहतर होती जाती है। उसे बाहर करना वास्तव में कोई समाधान नहीं है।"

आरपी सिंह ने आगे प्राइस टैग को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि जिस रकम में उसे खरीदा गया है, वह उसके दिमाग में चल रही हो। शायद वह सोच रहा हो कि मुझे इतनी बड़ी रकम में खरीदा गया है, मुझे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और अपनी टीम को खिताब तक ले जाना चाहिए। यह अति-अपेक्षा शायद दबाव पैदा कर रही हो।" पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर ने ये भी कहा है कि वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग पर लाकर समस्या सॉल्व हो सकती है।

admin

Related Posts

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

मियामी सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात