वाहन नए रूट पर शिफ्ट, राजस्थान-जयपुर में टैंकर हादसे वाला मार्ग मरम्मत और सफाई के लिए बंद

जयपुर।

राजधानी जयपुर में पिछले साल भांकरोटा में एलपीजी टैंकर हादसे वाले डीपीएस कट को आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब विकल्प के तौर पर अजमेर की तरफ से आने वाले वाहनों को कोटा-टोंक और आगरा जाने के लिए महिंद्रा सेज फ्लाईओवर से रिंग रोड पर शिफ्ट किया जाएगा।

एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी शुक्रवार को ही ट्रायल रन के जरिए कर ली थी। सफल ट्रायल के बाद आज से डीपीएस कट बंद कर दिया गया है। कट बंद होने पर रिंग रोड पर जाने वाले सभी वाहनों कों महेंद्रा सेज फ्लाईओवर से गुजरना होगा।
5 दिन से चल रही थी तैयारी
इसे लेकर पांच दिन से एनएचएआई की ओर से महेंद्र सेज फ्लाईओवर से लेकर रिंग रोड तक साइनेज बोर्ड लगाने, सड़क की मरम्मत करने और साफ-सफाई का काम चल रहा था, जो शुक्रवार सुबह पूरा हो गया। दोपहर बाद वाहनों को नए रूट पर शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि विकल्प के लिए महिंद्रा सेज फ्लाईओवर के नीचे नई सड़क बनाई गई है। इसमें फ्लाईओवर से दो किमी पहले हाइवेज पर जगह-जगह डीपीएस कट बंद और नए सड़क मार्ग के लिए संकेतक लगाए गए हैं। फ्लाईओवर पर बड़ा साइनेज बोर्ड लगाया गया है। इसमें दिल्ली जाने वाले वाहनों को सीधा जयपुर की तरफ जाने का एरो बनाया गया है। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को भांकरोटा में डीपीएस कट पर यू टर्न लेते हुए एक एलपीजी टैंकर और ट्रक में भिडंत हो गई थी। इसके चलते एलपीजी टैंकर फटने से बड़ा धमाका हुआ, जिसकी चपेट में सैंकड़ों वाहन आ गए और 50 से ज्यादा लोग जल गए। इनमें 26 से ज्यादा की मौत हो चुकी है और जो बचे हैं उनकी भी हालत गंभीर है। इसके बाद सरकार की ओर से वाहनों को रिंग रोड पर शिफ्ट करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और जेडीए के अधिकारी शामिल थे। टीम की ओर से सभी वैकल्पिक रास्तों का सर्वे किया। इसके बाद महेंद्रा सेज फ्लाइओवर से वाहनों को रिंग रोड पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया।

admin

Related Posts

9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कल आएगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और वाणिज्य) का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम…

रणथंभौर सफारी और अदालतों के समय में बदलाव के साथ राजस्थान में लागू होगी नई व्यवस्था

राजस्थान राजस्थान में 1 अप्रैल से एक साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आम आदमी की जेब, दिनचर्या और जीवनशैली तीनों पर असर डालेंगे। सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन