शाकाहारी भी पा सकते हैं पूरा पोषण

मांसाहारियों को काफी हद तक उनके भोजन से पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती हैं। लेकिन इस मामले में कई बार शाकाहारी पीछे छूट जाते हैं। कई ऐसे पोषक तत्वों की इनमें कमी पाई जाती है। ऐसा नहीं है कि शाकाहारी भोजन से पूर्ण पोषण नहीं पा सकते, बस जरूरत होती है अपने भोजन को सही अनुपात और तरीके से लेने की।

प्रोटीन का पोषण
महिलाओं को प्रतिदिन 46 ग्राम और पुरुषों को 56 ग्राम प्रोटीन हर दिन आवश्यक होता है। वैसे यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, हाइट और वजन पर निर्भर करती है।

ये हैं प्रोटीन के स्रोतः एक कप साबुत अनाज जैसे ज्वार या बार्ली जैसे अनाज में 18 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है, एक कप टोफू में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन, काबुली मटर, मटर और सोयाबीन में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, एक कप बीन्स में लगभग 15 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है साथ ही दालों में भी बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, दही पचाने में काफी आसान होता है और यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।

विटामिन डी का पोषण
कमजोर मांसपेशियां और खराब बोन डेंसिटी विटामिन डी की डिफिशिएंसी के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं। लेकिन इस विटामिन की कमी से बच्चों में अस्थमा, वृद्धावस्था में कॉग्नेटिव इम्पेयरमेंट, इंटोलरेंस और मल्टीपल स्केलरोसिस की समस्या भी हो सकती है। वैसे इन समस्याओं को समय रहते सुधारा जा सकता है।

कितनी मात्रा में चाहिए
1-70 साल के बीच की उम्र वालों को 15 माइक्रोग्राम प्रतिदिन की आवश्यकता होती है। इससे अधिक उम्र वालों को प्रतिदिन 20 माइक्रोग्राम की जरूरत होती है।

ये हैं विटामिन डी के स्रोतः सोया से तैयार उत्पाद जैसे टोफू और सोया बड़ी, ओट्स, मशरूम, सूरज की रोशनी, ऑरेंज जूस, फोर्टिफाइड अनाज विटामिन डी के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

विटामिन बी12 का पोषण
इस विटामिन की कमी से एनीमिया, नर्व डैमेज, थकान और खराब स्मरणशक्ति की परेशानियां हो सकती हैं। विटामिन बी12 से रक्त के निर्माण और कोशिकाओं के डिविजन में मदद मिलती है।

कितनी मात्रा में चाहिए
वयस्कों को 1.9-2.4 माइक्रोग्राम की जरूरत होती है। वहीं गर्भवतियों को 2.6 माइक्रोग्राम, स्तनपान करा रही महिलाओं को 2.8 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की आवश्यकता प्रतिदिन होती है।

ये हैं विटामिन बी 12 के स्रोतः चीज, अंडे, दही, व्हे पावडर, फोर्टिफाइड अनाज, लो फैट दही, ड्राय फ्रूट्स एवं नट्स इसके कुछ प्रमुख स्रोत हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

    नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर