वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 में विभिन्न कार्यक्रम

भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीव सप्ताह-2024 के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर, 2024 को पक्षी-दर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 54 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किये, जिनमें प्रमुख है रेड मुनिया, ग्रे हेरोन, नाईट हेरोन, राबिन, किंगफिशर, ग्रीन बी इंटर टिटहरी, ब्रोंज विंग जकाना लिटिल कॉर्पोरेट, मूरहेन, ब्लेक ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, ब्लू टाईगर स्ट्राइपड टाईगर, प्लेन टाईगर लाईम बटरफ्लाई, कॉमन क्रो, ग्रे पेनसी कॉमन ईवनिंग ब्राउन आदि को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे। स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुरेन्द्र तिवारी, डॉ. सुदेश वाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालक वन विहार मीना अवधेशकुमार शिवकुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा द्वारा किया गया। पक्षी अवलोकन शिविर के मुख्य आकर्षक छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो प्रतिभागी के रूप में शिविर में सम्मिलित हुए, जिनकी पक्षियों के प्रति अभिरूचि एवं क्रियाकलापों को देखकर उपस्थित पक्षी-प्रेमियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई एवं उत्साहवर्धन किया गया।

अन्य प्रतियोगिता के रूप में 2 अक्टूबर, 2024 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 10.30 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सृजनात्मक कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को विषय-विशेषज्ञ नवीन कुमार, मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय एवं संजय सोनकेशरिया द्वारा रंगीन कागज के माध्यम से विभिन्न पक्षी, तितलियों एवं फूलों की आकृतियों बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय अरविन्द अनुपम द्वारा क्ले-मॉडलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बाघ बनाना भी सिखाया गया।

राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2024 के अंतर्गत ही वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सदस्य म.प्र राज्य वन्य-प्राणी बोर्ड नारायण व्यास द्वारा वन्य-जीवों के डाक टिकटों के कवर प्रदर्शित किये गये, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र/छात्राओं द्वारा काफी सराहा गया।

3 अक्टूबर 2024 के कार्यक्रम

दिनांक 3 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 6 से 8.30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 7 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा 6 से महाविद्यालय तक के विद्यार्थियों के लिये 'वन विहार’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। साथ ही प्रातः 10 से 12 बजे तक कक्षा 5 से 8 तक 'मध्यप्रदेश के वन्य-जीव' विषय पर तथा कक्षा 9 से महाविद्यालीयन स्तर के लिये 'शहरी भू भाग में बाध" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक 'विलुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण को आर्थिक विकास से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिये’, विषय पर विद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

    छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर