सेना के सम्‍मान में वंदेमातरम गायन हुआ जिसमें कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद चुप रहे, बीजेपी ने पोस्ट किया वीडियो

भोपाल
मध्यप्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों के बयानों पर इन दिनों देशभर में बवाल मचा है। प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना के संबंध में दिए गए ओछे बयान का जोरदार विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे पर विशेष रूप से कांग्रेस नेता मुखर हैं और राज्य सरकार व बीजेपी पर जमकर हमला कर रहे हैं। पार्टी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एक ऐसा घटनाक्रम घटा है जिससे कांग्रेस को बैकफुट पर आना पड़ सकता है। सेना के सम्‍मान में आयोजित कार्यक्रम में वंदेमातरम गायन हुआ जिसमें कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद चुप रहे। राष्ट्रगीत नहीं गाने पर बीजेपी ने उन्हें तो आड़े हाथों लिया ही, कांग्रेस नेताओं की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए हैं।
 
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयानों के लिए एमपी कांग्रेस दोनों मंत्रियों की खिलाफत करते हुए इस्तीफे मांग रही है। पूरे प्रदेश में मंत्रियों के पुतले फूंके जा रहे हैं। बीजेपी के मंत्रियों के इन्हीं विरोध प्रदर्शनों के बीच भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का वीडियो सामने आया है जिसमें राष्ट्रगीत वंदेमातरम गायन के समय वे चुपचाप खड़े दिख रहे हैं। इसपर बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विधायक आरिफ मसूद ने अपने निवास पर सेना के सम्‍मान में कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें “वंदे मातरम्” का गायन हुआ। सभी लोगों ने राष्ट्रगीत गाया लेकिन आरिफ मसूद के होंठ नहीं हिले, वे चुपचाप खड़े रहे। इस पर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस का असली चेहरा फिर सामने आ गया है। कांग्रेस के लिए देशभक्ति महज दिखावे भर की ही है, उन्हें राष्ट्रगीत से परहेज़ है। आशीष अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा-
मुंह से नहीं निकला वंदे मातरम्
दिखावे की देशभक्ति और राष्ट्रगीत से परहेज़ —
कांग्रेस का असली चेहरा फिर सामने आया!
क्‍या यही है सेना और देश का सम्‍मान
मुंह से नहीं निकला वंदे मातरम्।

-कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने बंगले पर सेना के सम्‍मान में दिखावे का एक कार्यक्रम तो आयोजित किया, लेकिन जब “वंदे मातरम्” की आवाज उनके कानों तक गूंजी तो उनकी बोलती ही बंद हो गई।
आरिफ मसूद की जुबान पर देश नहीं, तुष्टिकरण बैठा था।

आरिफ और कांग्रेस को राष्ट्रगीत से इतनी नफरत क्यों?, यही है कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा? क्या जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी इस दिखावे पर जवाब देंगे?

  • admin

    Related Posts

    MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

    इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

    भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

    देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा