वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे, इस मामले में पूरन-अभिषेक जैसों की भी चमक पड़ी फीकी

नई दिल्ली
14 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया तब ही लोग समझ गए थे कि इस खिलाड़ी में कुछ तो खास बात है, क्योंकि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। हर कोई जानता है कि राहुल द्रविड़ से बेहतर नए खिलाड़ियों को कोई और नहीं तराश सकता। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत से ही वैभव को प्लेइंग XI में मौका नही दिया। पहले इस खिलाड़ी ने डगआउट में बैठकर अपनी नबज को कंट्रोल किया और IPL के बड़े मंच को समझा और फिर जैसे ही उन्हें आधे सीजन के बाद खेलने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 में कुल 7 ही मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और एक अर्धशतक बनाया। वैभव का हाईएस्ट स्कोर 101 रनों का रहा। वैभव ने इन 7 मैचों में चौकों से ज्यादा छक्कों की बरसात की। 7 मैचों में उन्होंने 18 चौके लगाए, जबकि 24 बार तो उन्होंने गेंद को सीधा बाउंड्री के बाहर भेजा।

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IPL 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज उनके आगे पानी भरते नजर आए।

जी हां, वैभव का स्ट्राइक रेट इस सीजन 206.56 का रहा, जबकि कम से कम 250 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूरन और अभिषेक उनके पूछे रहे। पूरन का स्ट्राइक रेट इस सीजन 197.82 का है जबकि अभिषेक का 192.26 का।
आईपीएल 2025 में उच्चतम बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट (कम से कम 250 रन):

1. 206.55 – वैभव सूर्यवंशी (252 रन)
2. 197.82 – निकोलस पूरन (455 रन)
3. 192.26 – अभिषेक शर्मा (373 रन)
4. 190.37 – पीयूष आर्य (356 रन)

हालांकि वैभव सूर्यवंशी के आगे असली चुनौती अगले सीजन की होगी। IPL 2026 में सभी टीमें उनके खिलाफ गेम प्लान बनाकर उतरेगी। ऐसे में इस युवा बल्लेबाज को अधिक तैयारी के साथ मैदान पर उतरना होगा और निरंतरता दिखानी होगी।

  • admin

    Related Posts

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    मुंबई.  आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले…

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ.  गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। 165 रन का टारगेट गुजरात ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका