हरियाणा सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

हरियाणा के सैननिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत टीजीटी, म्यूजिक टीचर और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं.

क्या आप भी टीचिंग या नॉन  टीचिंग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. हरियाणा के सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए भर्ती के लिए आवेदन किया है.इस भर्ती के तहत टीजीटी, म्यूजिक टीचर और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं. लेकिन उससे भी खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उनके लिए कंप्यूटर से जुड़ी नौकरी है. इन पदों पर आवेदन शुरू हैं, जो 17 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे.

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें टीजीटी (जनरल साइंस) और टीजीटी (सोशल साइंस) के एक-एक पद हैं. इसके अलावा एक पद म्यूजिक टीचर का और दो पद एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के लिए तय किया गया है.

होनी चाहिए ये योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता अलग-अलग है. टीजीटी (जनरल साइंस) पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित सब्जेक्ट में कम से कम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ बैचलर या ऑनर्स डिग्री और बीएड होना अनिवार्य है. साथ ही सीटीईटी पेपर-II पास होना चाहिए. टीजीटी (सोशल साइंस) के लिए भी समान योग्यता चाहिए. म्यूजिक टीचर पद के लिए उम्मीदवार के पास म्यूजिक में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और कम से कम तीन साल का इस फील्ड में अनुभव आवश्यक है. वहीं, एलडीसी पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज जैसे एमएस वर्ड, एक्सेल और इंटरनेट होनी चाहिए.

इस तरह करें आवेदन
    आवेदन करने के लिए सबसे पहले सैनिक स्कूल रेवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट ssrw.org से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
    फॉर्म को ध्यान से भरें और मांगी गए सारे डॉक्यूमेंट को लगाएं.
    इसके साथ उम्मीदवारों को 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट करना होगा. भरे हुए फॉर्म को गोठरा, अहीर, जिला रेवाड़ी, पिन-123102—पर भेजना होगा. साथ ही एक सेल्फ-अटेस्टेड लिफाफा भी अटैच करना जरूरी है.

 

admin

Related Posts

डीजीक्यूए भर्ती 2026: स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए 24 अप्रैल तक करें आवेदन

अमरावती  सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीन एक अंतर-सेवा संगठन, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) ने ग्रुप-सी, गैर-राजपत्रित,…

डिजिटल दौर में बिना बड़ी डिग्री के भी बना सकते हैं शानदार करियर

आज के डिजिटल दौर में कंटेंट की दुनिया बहुत तेजी से बढ़ रही है. अब यहां काम पाने के लिए बड़ी डिग्री जरूरी नहीं रह गई है. अगर आपके पास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 का बड़ा मुकाबला, पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया