यूएस ने इंडियन मैंगो का कंसाइंमेंट किया रिजेक्ट, मप्र, उप्र, गुजरात में पैदा होने वाले आम इंडियन मार्केट में ही ज्यादा बिक रही

भोपाल 

इस बार आम 7 से 3 फीसदी सस्ता (Mango prices) बिक रहा है। बेहतर उत्पादन और भरपूर आवक की वजह से आम सस्ता मिल रहा है। लगड़ा, दशहरी, चौसा, सफेदा की आवक ज्यादा है जबकि, बादाम और तोतापरी की आवक कम हो गई है। केसर भी नहीं मिल रहा है। व्यापारिक जानकारों के मुताबिक इस बार यूपी और महाराष्ट्र में आम की रिकॉर्ड तोड़ पैदावार हुई है। यूपी के मलीहाबाद, सहारनपुर में दशहरी और लंगड़ा महाराष्ट्र में हाप्स (अल्फांसो) की इस बार बेहतर पैदावार हुई है।

केसर ने हलकी की थी जेब
मेहमान के रूप में आया केसर इस साल गुजरात के आम ‘केसर’ ने ग्राहकों की जेब हल्की की। गुजरात में फसल सीजन में आए आंधी-तूफान ने फसल को कम कर दिया। भोपाल की स्थानीय थोक मंडी में केसर बिकने आया लेकिन जल्द ही आवक बंद हो गई। थोक फल कारोबारी संतोष गुप्ता ने बताया कि केसर को छोड़कर दूसरी वैरायटी के आम गत वर्ष से सस्ते बिके हैं। केसर महंगा बिककर खत्म भी हो गया।

अमेरिका बना कारण
यूएस में इंडियन मैंगो का कंसाइंमेंट रिजेक्ट होने से इस बार आम के निर्यात पर असर देखने को मिला। इससे मप्र, उप्र, गुजरात और साउथ में पैदा होने वाले आम की प्रमुख वैरायटी इंडियन मार्केट में ही ज्यादा बिक रही हैं। पेस्टीसाइड और केमिकल को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। सुविध शाह, निर्यात विशेषज्ञ
आम भी एपिड़ा के माध्यम से विदेश भेजा जाता है।

विदेशों में एमआरएल के तहत देखा जाता है कि फल में कितना पेस्टीसाइड, केमिकल आदि का प्रयोग किया गया है। ज्यादा मात्रा में इनका उपयोग होने पर माल को रिजेक्ट कर दिया जाता है।

डॉ. विजय अग्रवाल, वैज्ञानिक, उद्यानिकी
स्थानीय थोक फल मंडी में भाव (रुपए प्रति किलो)

आम – गत वर्ष – इस वर्ष – आवक
– लगड़ा 35/40 30/32 यूपी
– दशहरी 40/50 35/40 यूपी
– चौसा 60/65 50/60 यूपी
– सफेदा 30/35 25/30 यूपी
– बादाम 100/110 50/60 साउथ
– तोतापरी 40/45 30/35 साउथ
– केसर 50/60 90/100 गुजरात

आम की प्रमुख प्रजातियां
हापुस : मलाईदार गूदा, रेशा-रहित बनावट और मिठास केसर तेज़ खुशबू और सुनहरे रंग इसकी पहचान। दशहरी : मध्यम मिठास और रसीलेपन के लिए मशहूर। बंगनपल्ली : दक्षिण भारत का बड़ा और रेशा-रहित आम। लंगड़ा: खट्टे-मीठे स्वाद से ग्राहकों की पसंद

admin

Related Posts

एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा