अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में की गई तोड़फोड़, फिलिस्तीन समर्थकों का उत्पात

वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की गई। गाजा को लेकर उनके बयानों के जवाब में फिलिस्तीन समर्थकों ने यह हरकत की। फिलिस्तीन एक्शन नाम के ग्रुप ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है। इसके बयान में कहा गया कि ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण करने और उसे फिर डेवलप करने के प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में यह कदम उठाया। समूह की ओर से एक्स पर कहा गया, 'फिलिस्तीन एक्शन ने ब्रिटेन के सबसे महंगे गोल्फ कोर्स को निशाने पर लिया जो ट्रंप का टर्नबेरी गोल्फ रिजॉर्ट है। अब आम लोग चुपचाप नहीं बैठ सकते। अमेरिकी प्रशासन इजरायल को हथियार दे रहा है और गाजा में 'जातीय सफाई' की योजना बना रहा है।'

रिपोर्ट के मुताबिक, रिजॉर्ट को शनिवार को निशाना बनाया गया। फिलिस्तीन समर्थकों ने गोल्फ कोर्स पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'गाजा बिकाऊ नहीं है' लिख दिया। साथ ही, क्लबहाउस को लाल स्प्रे पेंट से खराब किया गया। ग्रीन्स में से एक को नुकसान पहुंचाया, जिसमें ओपन चैंपियनशिप में इस्तेमाल होने वाला होल भी शामिल है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

गाजा को लेकर AI वीडियो से बढ़ा तनाव
फिलिस्तीन एक्शन के बयान में गाजा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के रुख की निंदा की गई। इसमें कहा गया, 'हम डोनाल्ड ट्रंप के इस बर्ताव को खारिज करते हैं कि गाजा उनकी संपत्ति है और वे इसे अपनी मर्जी से निपटा सकते हैं। हमने उन्हें दिखाया है कि उनकी अपनी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। फिलिस्तीन की मातृभूमि में अमेरिकी-इजरायली उपनिवेशवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।' दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिनों गाजा का एक ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो शेयर किया था। इसमें जंग से तबाह गाजा को रिसॉर्ट जैसा दिखाया गया, जहां ‘ट्रंप गाजा’ नाम का एक होटल नजर आता है। यह वीडियो ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर शेयर किया था। इसे देखने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने कड़ा ऐतराज जताया था।

  • admin

    Related Posts

    आतंकी साये में वैष्णो देवी धाम! कटरा में सख्त पहरा, सेना और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी घटनाक्रमों के बाद अब जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं…

    बांग्लादेश की नई सरकार पर उठे सवाल: कैबिनेट में बिजनेसमैनों की भरमार, संसद में अमीरों का बोलबाला

    ढाका तारिक रहमान (Tarique Rahman) के नेतृत्व में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने 13वें संसदीय चुनाव में निर्णायक जीत के बाद सरकार का गठन किया है। चुनाव आयोग को सौंपे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच